Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 10: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की कॉमेडी फिल्म 'भूल चूक माफ' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में आई थी और अब इसकी रिलीज को 10 दिन हो गए हैं. पर्दे पर आने के 10 दिन बाद भी 'भूल चूक माफ' अच्छा कलेक्शन कर रही है. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा भी देखने को मिल रहा है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'भूल चूक माफ' ने बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपए से खाता खोला था. फिल्म ने दूसरे दिन 9.5 करोड़, तीसरे दिन 11.5 करोड़ और चौथे दिन 4.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. पांचवें दिन फिल्म ने 4.75 करोड़, छठे दिन 3.5 करोड़ और सातवें दिन 3.35 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं आठवें दिन का कलेक्शन 3.25 करोड़ और नवें दिन 6.25 करोड़ रुपए रहा.

दिन

कलेक्शन

दिन 1

₹ 7 करोड़

दिन 2

₹ 9.5 करोड़

दिन 3

₹ 11.5 करोड़

दिन 4

₹ 4.5 करोड़

दिन 5

₹ 4.75 करोड़

दिन 6

₹ 3.5 करोड़

दिन 7

₹ 3.35 करोड़

दिन 8

₹ 3.25 करोड़

दिन 9

₹ 5.25 करोड़

दिन 10

₹ 6.25 करोड़

कुल

₹ 58.85 करोड़

'भूल चूक माफ' के 10वें दिन का कलेक्शन
'भूल चूक माफ' की कमाई में 10वें दिन यानी सेकेंड संडे को काफी बढ़ोतरी हुई है. राजकुमार राव की फिल्म के 10वें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक फिल्म ने अब तक (रात 10 बजे तक) 6.25 करोड़ रुपए का शानदार बिजनेस कर लिया है. अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 58.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी छाई फिल्म
'भूल चूक माफ' ने 9 दिन के कलेक्शन के साथ ही अपना बजट वसूल कर लिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपए है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो राजकुमार राव की कॉमेडी एंटरटेनर ने 64.50 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है. करण शर्मा के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, रघुबीर यादव और जाकिर हुसैन अहम किरदा में नजर आए हैं.

from असम की बिनिता चेतरी 'ब्रिटेन गॉट टैलेंट' में बनीं सेकेंड रनर-अप, 9 साल की उम्र में रचा इतिहास https://ift.tt/zsNftw1
https://ift.tt/pGhPZi2
Sunday, June 1, 2025
Home »
Bollywood Gossips
» Bhool Chuk Maaf BO Collection Day 10: 'भूल चूक माफ' ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस, होश उड़ा देगा 10वें दिन का कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment