Sidebar Ads

Wednesday, June 11, 2025

बोनी कपूर ने PM Modi को बताया 'वर्ल्ड लीडर', तारीफ में बोले- 'उनकी बदौलत हर फील्ड में तरक्की हुई'

Boney Kapoor Praises PM Modi: फिल्म मेकर बोनी कपूर ने बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के सत्ता में 11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई दी है. उन्होंने भारत को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. इस दौरान बोनी कपूर ने पीएम मोदी को एक दूरदर्शी नेता बताया, जिनके दूरदर्शी नजरिए ने भारत की ग्लोबल सिचुएशन को बदल दिया है और राष्ट्रीय गौरव को मजबूत किया है.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा, 'नरेंद्र मोदी सरकार ने 11 साल पूरे कर लिए हैं और इसके लिए पूरे देश की तरफ से बहुत-बहुत बधाई. मैं देश की तरफ से पीएम मोदी को शुभकामनाएं देना चाहता हूं क्योंकि वो सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री नहीं हैं, बल्कि मुझे लगता है कि वो एक वर्ल्ड लीडर हैं. वो एक दूरदर्शी, गतिशील प्रधानमंत्री हैं. प्रधानमंत्री बनने के बाद से वो लगातार मजबूत होते गए हैं.'

'हम किसी भी देश में बहुत गर्व के साथ चलते हैं'
बोनी कपूर ने आगे कहा- 'आज हम दुनिया के किसी भी शहर, किसी भी देश में बहुत गर्व के साथ चलते हैं. ये सब उनकी दूरदृष्टि और हमारे देश को उनके दिए गए नेतृत्व की बदौलत है. हमने हर फील्ड में तरक्की की है. आज भारत शायद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. हमने अभी-अभी जापान को पीछे छोड़ा है और बहुत जल्द हम शायद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे. ये उनका विजन है.'

पीएम मोदी की तारीफ में कही ये बातें
फिल्म मेकर ने आगे कहा, 'वो (पीएम मोदी) ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जो सिर्फ आज के बारे में सोचते हैं. वो फ्यूचर के बारे में सोचते हैं. ये उनकी लीडरशिप पहचान है. हमने देश के पूरे बुनियादी ढांचे में सुधार किया है. कई जगहों पर एयरपोर्ट बनाए गए हैं. मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ी है. इसके अलावा, सबसे अहम बात ये है कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल-370 को खत्म किया. इसके लिए हिम्मत की जरूर थी. पीएम मोदी ने सब कुछ संभाला और कंट्रोल किया है. जहां तक उस खास पहलू का सवाल है, वहां कोई विद्रोह नहीं हुआ है.'

from 'हाउसफुल 5' एक्टर फरदीन खान ने की स्मोक न करने की अपील, बोले- ‘बेहतर होगा फ्यूचर’ https://ift.tt/qNeivDp
https://ift.tt/9MXDvga

0 comments:

Post a Comment