Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 14: राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ‘भूल चूक माफ़’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं, इस दौरान इस फिल्म ने ना केवल जमकर कमाई की बल्कि अपनी लागत भी वसूल कर ली. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘भूल चूक माफ़’ ने 14वें दिन कितना किया कलेक्शन?
करण शर्मा निर्देशित फिल्म ‘भूल चूक माफ़’ रिलीज से पहले विवादों में रही थी जिसका इसकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर असर पड़ने का डर था. हालांकि सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ‘भूल चूक माफ़’ की शुरुआत बेशक धीमी रही लेकिन फिर इसने ओपनिंग वीकेंड पर सॉलिड कमाई की और पहले हफ्ते में 44.1 करोड़ का दमदार कारोबार कर लिया.

दूसरे हफ्ते में भी ‘भूल चूक माफ़’ ने अच्छा कलेक्शन किया और फिर इसके कारोबार में उतार-चढ़ाव भी देखा गया. जहां इसने 8वें दिन 3.25 करोड़ तो 9वें दिन 5.25 करोड़ कमाए तो वहीं 11वें दिन इसकी कमाई 2.2 करोड़, 12वें दिन 2.2 करोड़ और 13वें दिन 1.75 करोड़ रुपये रही. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 14वें दिन के कारोबार के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘भूल चूक माफ़’ ने रिलीज के 14वें दिन 1.65 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ ‘भूल चूक माफ़’ की 14 दिनों की कुल कमाई अब 66.75 करोड़ रुपये हो गई है.

‘भूल चूक माफ़’ का पत्ता साफ करेगी ‘हाउसफुल 5’?
50 करोड़ की लागत में बनी ‘भूल चूक माफ़’ ने रिलीज के 14 दिनों में 66 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. हालांकि 6 जून को सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की ‘हाउस फ़ुल 5’ रिलीज हो गई है. ‘भूल चूक माफ़’ का काफी बज बना हुआ है जिसके चलते अब ‘भूल चूक माफ़’ का बॉक्स ऑफिस पर टिकना मुश्किल लग राह है. हाउसफुल 5 के अलावा ‘भूल चूक माफ़’ की कमाई के रास्ते में ठग लाइफ भी बैरियर बन गई है. देखने वाली बात होगी कि इन दोनों लेटेस्ट रिलीज फिल्मों के आगे ‘भूल चूक माफ़’ बॉक्स ऑफिस पर टिक पाती है या नहीं?

‘भूल चूक माफ़’ ओटीटी पर हुई रिलीज
इन सबके बीच ‘भूल चूक माफ़’ सिनेमाघरों में रिलीज हुए दूसरा हफ्ते पूरे करते ही 6 जून यानी शुक्रवार को ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर भी स्ट्रीम हो गई है. अब देखने वाली बात होगी कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

‘भूल चूक माफ़’ स्टार कास्ट
‘भूल चूक माफ़’ के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म में संजय़ मिश्रा, जाकिर हुसैन, सीमा पाहवा और रघुवीर यादव ने भी अहम भूमिका निभाई है.

ये भी पढ़ें:-ब्लैक ड्रेस में विद्या बालन ने ढाया कहर, क्रॉप टॉप संग स्कर्ट में गॉर्जियस दिखीं सनी, अवॉर्ड नाइट में सितारों का जलवा

from Thug Life Review: Kamal Haasan, STR की एक्टिंग शानदार लेकिन क्यों फीकी रह गई फिल्म? https://ift.tt/f3zLivT
https://ift.tt/qhLv4F1
Thursday, June 5, 2025
Home »
Bollywood Gossips
» Bhool Chuk Maaf BO Day 14: ‘भूल चूक माफ’ ने दो हफ्ते में बजट से ज्यादा की कमाई, लेकिन अब 'हाउसफुल 5' के आगे टिकना मुश्किल, जानें- कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment