Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 10: ‘भूल चूक माफ’ राजकुमार राव की फिल्मोग्राफी में एक और सफल फिल्म बन गई है. एक्टर की लेटेस्ट रिलीज साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी ‘भूल चूक माफ’ ने भी दर्शकों की दिल जीत लिया है. इस फिल्म ने 9 दिनों के भीतर ही अपने बजट का 100% वसूल कर लिया था. अब ये मुनाफ़ा बटोरने में जुट गई है. चलिए यहां जानते हैं ‘भूल चूक माफ’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘भूल चूक माफ’ ने 10वें दिन कितनी की कमाई?
‘भूल चूक माफ’ बॉक्स ऑफिस पर साल की सरप्राइज फिल्म साबित हुई है. ये मूवी रिलीज के पहले दिन से ही धमाल मचा रही है. हालांकि इसे क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यू मिले थे जिसके बाद उम्मीद नहीं थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा देगी. लेकिन ‘भूल चूक माफ’ दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में दमदार कमाई की थी और दूसरे वीकेंड पर भी इसकी कमाई में जबरदस्त तेजी देखी गई. दूसरे शनिवार के बाद दूसरे संडे इसने छप्परफाड़ कलकेक्शन किया है. इसी के साथ ‘भूल चूक माफ’ की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक

‘भूल चूक माफ’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 44.1 करोड़ का कलेक्शन किया था.

8वें दिन इसने 3.25 करोड़ का कारोबार किया.

वहीं 9वें दिन ‘भूल चूक माफ’ की कमाई में 61.54 फीसदी की तेजी आई और इसने 5.25 करोड़ कमाए.

अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘भूल चूक माफ’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 5.98 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ ‘भूल चूक माफ’ की 10 दिनों की कुल कमाई अब 58.58 करोड़ रुपये हो गई है.

‘भूल चूक माफ’ क्या तोड़ पाएगी 'स्त्री' का रिकॉर्ड
‘भूल चूक माफ’ राजकुमार राव की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन चुकी है. सिर्फ़ 9 दिनों में राजकुमार राव ने अपनी दो फ़िल्मों को छोड़कर बाकी सभी बॉलीवुड रिलीज़ के लाइफ़टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ ‘भूल चूक माफ’ अब एक्टर की की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है.

वही अब ये सिर्फ़ स्त्री 2 (625.70 करोड़) और स्त्री (129.67 करोड़) से पीछे है. फिल्म जिस रफ्तार से कमाई कर रही है उसे देखते हुए उम्मीद है कि ये स्त्री (129.67 करोड़) के कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है. हालांकि इसके लिए ‘भूल चूक माफ’ को 70 करोड़ से ज्यादा कमाने की जरूरत होगी. ये आंकड़ा हासिल करना आसान नहीं है. देखने वाली बात होगी कि राजकुमार राव की फिल्म दूसरे हफ्ते में कैसा परफॉर्म करती है.

ये भी पढ़ें:-'हम पति-पत्नी नहीं हो सकते', गर्लफ्रेंड गौरी और एक्स बीवियों पर बोले आमिर खान

from Yashpal Sharma Opens Us On The One Challenge Faced After Playing Villan On-Screen https://ift.tt/z3xZHIq
https://ift.tt/iILQRAy
Sunday, June 1, 2025
Home »
Bollywood Gossips
» Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 10: ‘भूल चूक माफ’ ने दूसरे संडे भी की छप्परफाड़ कमाई, क्या तोड़ पाएगी 'स्त्री' का रिकॉर्ड? जानें- कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment