Sidebar Ads

Tuesday, June 17, 2025

Housefull 5 Box Office Collection Day 12: घटी कमाई लेकिन फिर भी ये दो बड़े रिकॉर्ड बनाने वाली है ‘हाउसफुल 5’, बस चाहिए इतने करोड़

Housefull 5 Box Office Collection Day 12: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. ये फिल्म दो वर्जन में दो एंडिंग के साथ रिलीज की गई थी. मेकर्स ने ये स्ट्रैटजी दर्शकों को लुभाने के लिए इस्तेमाल की थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर काम भी किया. हालांकि रिलीज के दूसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी ये बजट वसूलने से दूर है. चलिए यहां जानते हैं ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है.

‘हाउसफुल 5’ ने 12वें दिन कितनी की कमाई?
तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन सहित 19 कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. मल्टी स्टारर ये फिल्म फिलहाल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और जमकर नोट छाप रही है. फिल्म ने अब तक अपनी आधी लागत से ज्यादा कमाई कर ली है. हालांकि रिलीज के दूसरे हफ्ते में इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है. इसी के साथ ये 200 करोड़ी बनने के लिए भी खूब पसीना बहा रही है.

इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो मेकर्स द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक ‘हाउसफुल 5’  ने रिलीज के 11 दिनो में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 166.49 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 12वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के 12वें दिन 3.35 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ ‘हाउसफुल 5’  की 12 दिनों की कुल कमाई अब 169.84 करोड़ रुपये हो गई है.

‘हाउसफुल 5’ बनाने वाली है ये दो बड़े रिकॉर्ड
‘हाउसफुल 5’ की कमाई में दूसरे हफ्ते में बेशक गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन ये हर दिन करोड़ो में ही कमाई कर रही है. वहीं अब ये रेड 2 को मात देने से भी इंचभर दूर है. बता दें कि रेड का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 176.93 करोड़ रुपये है. वहीं हाउसफुल ने 169 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ऐसे में ये तीसरे वीकेंड तक रेड 2 को मात दे ही देगी.

इसी के साथ ये अब 200 करोड़ का आंकड़ा छूने के बेहद नजदीक भी पहुंच गई है. बता दें कि ‘हाउसफुल 5’ को इस मील का पत्थर पार करने के लिए अब 30 करोड कमाने की और जरूरत है. उम्मीद है कि तीसरे वीकेंड तक फिल्म से आंकड़ा पार कर लेगी और इसी के साथ साल की दूसरी 200 करोड़ी फिल्म बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेगी.

‘हाउसफुल 5’ स्टार कास्ट
‘हाउसफुल 5’ को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और इसे तरुण मनसुखानी ने निर्देशित किया है. फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख नाना पाटेकर, जेनेलिया डिसूजा, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, फरदीन खान, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त , श्रेयस तलपड़े और चंकी पांडे सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/GZch23R 4: 'पंचायत' के ये डायलॉग्स का दर्शकों पर चढ़ा खुमार, जमकर बने मीम्स

from ‘सब ठीक होगा..’ क्या ‘हेरा-फेरी 3’ हो रही है परेश रावल की वापसी? अक्षय कुमार ने बातों-बातों में दिया हिंट https://ift.tt/sjf89uA
https://ift.tt/qCIdZjK

0 comments:

Post a Comment