Kareena Kapoor On Working Mother: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को बहुत अच्छे से बैलेंस करके रखती हैं. वो अपने दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ सोशल मीडिया पर भी फोटोज शेयर करती रहती थीं. सैफ पर हुए हमले के बाद से करीना ने मीडिया की नजरों से अपने दोनों बच्चों को दूर रखने का फैसला लिया है. करीना एक वर्किंग मदर हैं. उन्होंने हाल ही में खुलासा किया है कि वो काम के साथ अपने बच्चों कों कैसे संभालती हैं. इस बारे में बात की है.

करीना ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनके दोनों बच्चे उनके काम करने से परेशान रहते हैं. वो उन्हें घर पर बहुत मिस करते हैं. करीना ने बताया कि तैमूर और जेह को अपनी मां के साथ घर पर रहने की आदत हो गई है.

मां करीना से रहते हैं परेशान
हॉलीवुड रिपोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में करीना ने वर्किंग मदर होने पर बात की. उन्होंने कहा- 'ये मुश्किल है. इस साल सैफ दो फिल्में शूट करने के लिए बाहर गए थे. जिस वजह से बच्चों को अपनी मां के साथ घर पर रहने की आदत हो गई थी. लेकिन अब मैं जब बाहर शूट के लिए जाती हूं तो वो अक्सर परेशान रहते हैं. वो हमेशा पूछते रहते हैं कि अम्मा कहां हैं? जब सैफ उनके साथ होते हैं तो उन्हें बहुत मजा आता है.'

सैफ के साथ करते हैं मस्ती
करीना ने सैफ की तारीफ करते हुए कहा- 'वो एक बेहतरीन पिता हैं. सैफ के साथ उन्हें एक्स्ट्रा टीवी देखने का टाइम मिल जाता है. तैमूर और सैफ साथ में गिटार और ड्रम बजाते हैं. उनके पिता उन्हें हमेशा बिगाड़ते हैं. मैं हमेशा उन दोनों को ये ही कहती हूं कि अपने बेड पर जाओ और सो जाओ.'

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही मेघन गुलजार की फिल्म में जयदीप अहलावत के साथ नजर आने वाली हैं. फिल्म का नाम अभी अनाउंस नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के सपोर्ट में उतरीं राखी सावंत, कहा- 'हर किसी को ये फिल्म देखनी चाहिए'

from सरगुन से शहनाज तक, जानिए पंजाबी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की करोड़ों की नेटवर्थ https://ift.tt/h1y4mVF
https://ift.tt/q3oK8ec
Thursday, June 26, 2025
Home »
Bollywood Gossips
» मां करीना की इस हरकत से परेशान रहते हैं तैमूर और जेह, सैफ के साथ मिलता है फायदा

0 comments:
Post a Comment