Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 10: आमिर खान स्टारर ‘सितारे जमीन पर’ ने 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और बॉक्स ऑफिस पर बमफाड़ कमाई कर रही है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही अपना बजट वसूल कर लिया था. अब ये मुनाफा कमा रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘सितारे जमीन पर’ ने 10वें दिन कितनी की है कमाई?
आमिर खान की पिछली रिलीज फिल्म लाल सिंह चड्ढा को ना केवल काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी बल्कि ये बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी. इस फिल्म के फ्लॉप होने का आमिर खान को बड़ा झटका लगा था और उन्होने फिल्मों से लंबा ब्रेक ले लिया था. अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने तीन साल बाद बड़े पर्दे पर ‘सितारे जमीन पर’ के साथ धमाकेदार कमबैक किया है.

सुपरस्टार की इस फिल्म ने दर्शकों का दिल छू लिया है. फिल्म की कहानी ना केवल इमोशनल करती है बल्कि हंसाती भी है. वहीं आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा और 10 बच्चों की जबरदस्त एक्टिंग को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों तक खींचे चले आ रहे हैं. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में तो खूब कमाई की ही थी वहीं दूसरे वीकेंड पर भी इसने गर्दा उड़ा दिया है. इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनलिक के आंकड़ों के मुताबिक

‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 88.9 करोड़ का कलेक्शन किया था.

इसके बाद 8वें दिन फिल्म की कमाई 6.65 करोड़ रुपये रही.

9वें दिन ‘सितारे जमीन पर’ ने 12.6 करोड़ का कारोबार किया.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे 14.50 करोड़ का कारोबार किया है.

इसी के साथ ‘सितारे जमीन पर’ की 10 दिनों की कुल कमाई अब 122.65 करोड़ रुपये हो गई है.

'सितारे जमीन पर' ने तोड़ा 'गजनी' का रिकॉर्ड
'सितारे जमीन पर' ने बॉक्स ऑफिस लूट लिया है. इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी दमदार कमाई की है और इसने रिलीज के 10वें दिन 122 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर आमिर खान की साल 2008 में रिलीज हुई 'गजनी' के 114 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है. इसी के साथ 'सितारे जमीन पर' आमिर खान के करियर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अब इसके निशाने पर एक्टर की ठग ऑफ हिंंदुस्तान (151 करोड़) है. उम्मीद है कि दूसरे हफ्ते में फिल्म ये आंकड़ा भी पार कर जाएगी और मिस्टर परफेक्शनिस्ट की टॉप 5 ओपनर बन जाएगी.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/IXU42AN Sinha और जहीर के पहले बच्चे को लेकर उड़ी अफवाहें, एक्ट्रेस ने अब तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

from F1 Box Office Collection: ब्रैड पिट की F1 ने अक्षय कुमार को दी पटखनी, 'कन्नप्पा' को चटाई धूल, 'मां' को भी पछाड़ा! https://ift.tt/RwGlBtd
https://ift.tt/qszkWoP
Sunday, June 29, 2025
Home »
Bollywood Gossips
» Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 10: 'सितारे जमीन पर' का भौकाल, सेकंड संडे खूूब छापे नोट, 'गजनी' को दी मात, बना डाला ये रिकॉर्ड

0 comments:
Post a Comment