Sidebar Ads

Sunday, June 22, 2025

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3: 'सितारे जमीन पर' ने 3 दिन में वसूल लिया आधे से ज्यादा बजट, ओपनिंग वीकेंड पर 5 फिल्मों को भी दी मात

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3: आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचा दिया है. फिलम की शुरुआत ठीक-ठाक हुई थी लेकिन ओपनिंग वीकेंड पर तो इसने टिकट खिड़की पर कमाल कर दिखाया और जबरदस्त कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया. चलिए यहां जानते हैं ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कमाई की है?

‘सितारे जमीन पर’ ने तीसरे दिन कितना किया है कलेक्शन?
‘सितारे जमीन पर’ को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि ये बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाएगी. लेकिन इस फिल्म ने रिलीज के बाद अपने दमदार कलेक्शन से आलोचकों को करारा जवाब दिया है. ‘सितारे जमीन पर’ को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म में आमिर खान की दमदार एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है वहीं फिल्म के 10 नए कलाकारों के अभिनय ने भी दर्शकों का दिल छू लिया है. इसीलिए इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में ऑडियंस की भीड़ उमड़ पड़ी है. शनिवार और रविवार को तो ‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस ही हिला डाला और धुआंधार नोट कमा डाले. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक

‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के पहले दिन 10.7 करोड़ का कलेक्शन किया है.

दूसरे दिन फिल्म ने 20.2 करोड़ की कमाई की है.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के तीसरे दिन 29 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ ‘सितारे जमीन पर’ ने 3 दिन में 59.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

‘सितारे जमीन पर’ ने ओपनिंग वीकेंड पर तोड़ा 5 फिल्मों का रिकॉर्ड
‘सितारे जमीन पर’ ने ओपनिंग वीकेंड पर गर्दा उड़ा दिय़ा है और इसी के साथ इसने साल 2025 की 5 फिल्मोँ के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को मात दे दी है और इसी के साथ ये साल की ओपनिंग वीकेंड पर छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ‘सितारे जमीन पर’ ने जिन फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड तोड़ा है उनमें कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक ये शामिल हैं.

जाट- 40.62 करोड़ रुपये

केसरी चैप्टर 2- 29.62 करोड़ रुपये

भूल चूक माफ- 28.71 करोड़ रुपये

गेम चेंजर- 26.59 करोड़ रुपये

देवा- 19.43 करोड़ रुपये

3 दिन में भी आधे से ज्यादा बजट वसूल कर चुकी है ‘सितारे जमीन पर’
फिल्मीबीट के मुताबिक आमिर की ‘सितारे जमीन पर’ का बजट 90 करोड़ के आसपास है. इस फिल्म ने रिलीज के 3 दिन में ही 59 करोड़ की कमाई के साथ अपनी आधी से ज्यादा लागत वसूल कर ली है. अब असली टेस्ट पहले मंडे को होगा. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कितना कलेक्शन करेगी.

‘सितारे जमीन पर’ स्टार कास्ट
‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म का निर्देशन आर एस प्रसन्ना ने किया है.

ये भी पढ़ें:-फिल्में देखने थिएटर क्यों नहीं जा रहे मिडिल क्लास लोग? सोनाक्षी सिन्हा ने बताईं दो बड़ी वजहें

from Salman Khan को हैं इतनी खतरनाक बीमारियां, खुद खोले राज, बोले- 'फिर भी काम कर रहे हैं...' https://ift.tt/FRWuz2H
https://ift.tt/cG904W8

0 comments:

Post a Comment