Anil Kapoor On Sonam Kapoor Pregnancy: हिंदी सिनेमा को ‘नीरजा’, ‘आयशा’, ‘रांझणा’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्में देने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. वजह है उनकी प्रेग्नेंसी. सोनम कपूर ने कुछ महीने पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और तब से उनके हैंडसम पिता अनिल कपूर (Anil Kapoor) नाना बनने के लिए बेताब हैं. अनिल कपूर ने हाल ही में उस भावुक पल को साझा किया है, जब सोनम ने अपने पिता को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था.

एक पिता के लिए वो पल हमेशा इमोशनल होता है, जब उसकी बेटी मां बनती है और अनिल के लिए भी कुछ ऐसा ही मंजर था. जब सोनम कपूर ने पहली बार अपने पिता अनिल को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था, तब वह रो पड़े थे. अनिल कपूर ने ‘ई-टाइम्स’ को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि, सोनम ने पहले अपनी मां सुनीता कपूर को फोन पर ये खुशखबरी दी थी और फिर उनसे बात की थी. अनिल ने कहा, “मैंने सोनम से बात की. मुझे बहुत खुशी हुई. मेरी आंखों में आंसू आ गए थे.”

जुग जुग जियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ (Jugjugg Jeeyo) के प्रमोशन में व्यस्त हैं. फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और दर्शक इस फैमिली पैक को देखना पसंद कर रहे हैं.

लंदन में हैं प्रेग्नेंट सोनम कपूर

वहीं बात करें सोनम की तो, उन्होंने साल 2018 में लंदन बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ शादी की थी. मार्च 2022 में सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी. इन दिनों वह अपने पति के साथ लंदन में हैं.

यह भी पढ़ें

Surbhi Tiwari Divorce: पति से तलाक लेगी ये टीवी एक्ट्रेस, FIR में लगाए घरेलू हिंसा के आरोप

khatron ke khiladi 12: शिवांगी जोशी को भूखे मगरमच्छ के पास भेजा, डर के मारे एक्ट्रेस का हुआ ये हाल

from bollywood https://ift.tt/0I4dG2r
https://ift.tt/HoUdBCX
Friday, July 1, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Sonam Kapoor की प्रेग्नेंसी की खबर सुनते ही रो पड़े थे Anil Kapoor, एक्टर ने भावुक पल किया साझा

0 comments:
Post a Comment