George Clooney On Rejection Of 284 Crore Ad Offer:  ऑस्कर विनर हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी (George Clooney) ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं. वह हॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शामिल हैं, जो सोशल मीडिया से दूर रहते हैं, बावजूद इसके वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. अपने काम में हमेशा से वह जितने अव्वल रहे हैं, उतने ही ज्यादा वह ईमानदार भी हैं, जिसका सबूत हाल ही में अनिल कपूर से उनकी बातचीत के दौरान मिला है.

अनिल कपूर संग बातचीत में क्लूनी का खुलासा
दरअसल, हाल ही में हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के साथ खुलकर बातचीत की. अनिल कपूर ने उनसे करियर, परिवार जैसे विषयों पर बात की. फिर उन्हें अपने गाने 'नाच पंजाबन' पर डांस करवाया. इसी इवेंट में उन्होंने जॉर्ज क्लूनी से ये सवाल पूछा गया कि क्या वाकई उन्होंने एक एयरलाइन ऐड करने से मना कर दिया था, जिसके लिए उन्हें 284 करोड़ रुपए मिलने थे या यह सब अफवाहें हैं. इस पर हॉलीवुड एक्टर ने हामी भरी और एक किस्सा शेयर किया.

ईमानदारी के खातिर क्लूनी ने ठुकराई रकम
जॉर्ज क्लूनी ने बताया कि उन्हें कुछ साल पहले एक कंपनी ने अपना ब्रांड प्रमोट करने के लिए यह रकम ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने एक झटके में इंकार कर दिया था. अभिनेता के मुताबिक, मेरे लिए मेरा ईमान अहम है. कोई जब इतनी भारी-भरकम रकम देना चाहता है तो उसके पीछे कोई खास वजह होती है. इसका मतलब अमूमन सफेदी पोतना होता है.

क्लूनी ने कहा कि इस ऑफर के बारे में उन्होंने पहले बहुत सोचा लेकिन अपनी पत्नी से बातचीत के बाद उनका मन बदल गया, क्योंकि वह गलत लोगों का साथ नहीं देना चाहते थे. बताते चलें कि, एक्टर ने कभी भी ऑफर देने वाली उस कंपनी का खुलासा नहीं किया. हालांकि एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक इजरायली कंपनी थी.

यह भी पढ़ें - <a href="https://ift.tt/3R2wBdD Laundering Case: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस को आज मिलेगी बेल! दिल्ली कोर्ट सुनाएगी फैसला

from bollywood https://ift.tt/hbSlcR6
https://ift.tt/k2WEn0s
Monday, November 14, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» इस कारण 284 करोड़ के ऑफर को George Clooney ने ठुकराया था, अनिल कपूर संग बातचीत में हुआ खुलासा

0 comments:
Post a Comment