Sidebar Ads

Thursday, November 24, 2022

Birthday Special Koel Purie: जानिए अब कहां गुम हो गई हैं 'रॉक ऑन' फेम कोयल पुरी, इस फिल्म से की थी एंट्री

Koel Purie Birthday: साल 2008 में आई 'रॉक ऑन (Rock On!)' में अपनी अदाएगी (Acting) का जलवा दिखा चुकी एक्ट्रेस (Actress) कोयल पुरी आज पूरे 44 साल की हो गई हैं. कोयल का जन्म आज ही के दिन साल 1978 मीडिया टाइकून कहे जाने वाले अरुण पुरी (Aroon Purie) के घर दिल्ली में हुआ था. बॉलीवुड (Bollywood) से अब दूर हो चुकी कोयल पुरी के बर्थडे (Birthday) के मौके पर आइए आज उनके बारे में जानते हैं.

इस फिल्म से की थी एंट्री

अपने वक्त की मशहूर इस एक्ट्रेस ने 'एवरीबडी सेज आई एम फाइन' से फिल्मों में कदम रखा था. इस फिल्म का निर्देशन राहुल बोस ने किया था. फिल्म में कोयल के काम की काफी तारीफ हुई थी. इस फिल्म के बाद उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री में रास्ता खुल गया था.

इस संस्थान से सीखी थी एक्टिंग

कोयल पुरी को अपने बचपन से एक्टिंग का काफी दिलचस्पी थी और अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने लंदन की रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट से एक्टिंग के सभी गुणों को सीखा. अपनी इस कला को उन्होंने दिग्गज अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) के साथ फिल्म 'रोड टू लद्दाख (Road to Ladakh)' में दिखाया.

ऐसा रहा फिल्मी करियर

कोयल पुरी ने अपने करियर में 'अमेरिकन डेलाइट (American Daylight)', 'वाइट नोज (White Noise)', 'नजर (Nazar)', 'अमल (Amal)', 'इट्स ब्रेकिंग न्यूज (It's Breaking News)' और 'रॉक आन (Rock On!)' जैसी एक से एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं.

फिल्म इंडस्ट्री से हुई दूर

फिल्मों के साथ कोयल पुरी (Koel Purie) ने कई शानदार टीवी धारावाहिकों में भी काम किया लेकिन वो कुछ वक्त के बाद फिल्मी दुनिया से पूरी तरह से दूर हो गई. कोयल पुरी को आखिरी बार 'द जोया फैक्टर (The Zoya Factor)' में देखा गया था. हालांकि अब वो फिल्मों से पूरी तरह से दूर होकर अपनी लाइफ जी रही हैं.

Freddy New Teaser: शादी, रोमांस और अत्याचार... फ्रेडी के दूसरे टीजर में और भी ज्यादा खौफनाक दिखे कार्तिक आर्यन

from bollywood https://ift.tt/mt7Cz4S
https://ift.tt/d2LFeIR

0 comments:

Post a Comment