Sidebar Ads

Monday, November 28, 2022

Drishyam 2 Box Office Collection: मंडे टेस्ट में ‘दृश्यम 2’ ने दोबारा मारी बाजी, जानिए 11वें दिन किया कितने करोड़ का कलेक्शन

Drishyam 2 Day 11 Collection: हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकार अजय देवगन (Ajay Devgn) की बहुचर्चित फिल्म ‘दृश्यम 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. आलम ये है कि रिलीज के दूसके वीकेंड के बाद भी ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं. इस बीच ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) ने अब दूसरे हफ्ते के नॉन हालिडे दिनों में एंट्री कर ली है. इतना ही नहीं इस दूसरे वीक में मंडे को फिल्म ने धमाकेदार कमाई कर के एंट्री ली है.

11वें दिन ‘दृश्यम 2’ ने की शानदार कमाई

सुपरस्टार अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ ने इस बार सभी को अपनी सस्पेंस से भरपूर कहानी से प्रभावित किया है. इतना ही नहीं 50 करोड़ के बजट में बनी ‘दृश्यम 2’ ने अब ब्लॉकबस्टर बनने की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं. इस बीच गौर करें ‘दृश्यम 2’ के 11वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह काबिल ए तारीफ रहा है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर अभिषेक पाठक की ‘दृश्यम 2’ ने रिलीज के दूसरे मंडे को बॉक्स ऑफिस पर 5.25-5.50 करोड़ के बीच में कमाई की है. हालांकि रविवार के मुकाबले ‘दृश्यम 2’ के इस कलेक्शन में काफी कटौती हुई है, लेकिन फिर भी फिल्म का ये कारोबार 11 दिनों के अंतराल के हिसाब से काफी सही माना जा रहा है.

150 करोड़ का आंकड़ा छूऐगी ‘दृश्यम 2’

रिलीज के 11 दिन बाद भी ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. दूसरे वीकेंड पर अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर इस फिल्म ने करीब 38 करोड़ की कमाई की है. जबकि 11वें दिन की कमाई को जोड़ दिया  जाए तो अब फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 147 करोड़ के करीब पहुंच गया है. ऐसे में ये उम्मीद पूरी है कि 12वें दिन ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. वहीं कई ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो तीसरे वीकेंड तक ये फिल्म 200 करोड़ के क्लब में एंट्री ले लेगी.

यह भी पढ़ें- The Kashmir Files: 'कौन है Nadav कितना जानते हैं वो कश्मीर के बारे में...', IFFI 2022 में जूरी के बयान से ट्विटर पर मचा बवाल

from bollywood https://ift.tt/Up93mw5
https://ift.tt/6mu2Kn8

0 comments:

Post a Comment