Sidebar Ads

Sunday, November 27, 2022

Drishyam 2 Box Office Collection: सेकेंड वीकेंड पर ‘दृश्यम 2’ का धमाल जारी, बॉक्स ऑफिस पर की जबरदस्त कमाई

Drishyam 2 Box Office: सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘दृश्यम 2’ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 2’ का कलेक्शन हर दिन तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है. रिलीज के 10वें दिन भी ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) ने अपनी शानदार कमाई से हर किसी को हैरान कर दिया है. आलम ये है कि सेकेंड वीकेंड में ‘दृश्यम 2’ ने जबरदस्त कमाई कर सबका दिल जीत लिया है.

बॉक्स ऑफिस पर जारी ‘दृश्यम 2’ का धमाका

अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ को क्रिटिक्स के साथ ऑडियंस की ओर से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. यही कारण है जो फिल्म के कलेक्शन में हर दिन तेजी से इजाफा हो रहा है. अपनी शानदार कहानी के दम पर ‘दृश्यम 2’ ने रिलीज को 10वें दिन भी धमाकेदार कलेक्शन कर ये साबित कर दिया है कि अजय देवगन की ये फिल्म इस साल की सुपरहिट फिल्मों की सूची में शुमार होने वाली है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो रिलीज के 10वें दिन ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 17-18 करोड़ के बीच में कलेक्शन किया है.

दूसरे हफ्ते में ‘दृश्यम 2’ का ये कलेक्शन सबसे ज्यादा है. इसके साथ ही सेकेंड वीकेंड पर ‘दृश्यम 2’ का कुल कलेक्शन 38 करोड़ के आस-पास रहा है. पिछले तीन दिन में जिस तरीके से ‘दृश्यम 2’ ने कमाई की है, उससे ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है कि ये फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.

‘दृश्यम 2’ ने अब तक किया इतना बिजनेस

पहले वीकेंड पर 66 करोड़ और दूसरे वीकेंड पर 38 करोड़ का कलेक्शन करने वाली ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. गौर करें अजय देवगन (Ajay Devgn) की इस फिल्म के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो रिलीज के 10 दिन में ‘दृश्यम 2’ ने 140 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है.

यह भी पढ़ें- Jhalak Dikhhla Jaa 10 Winner: गुन्जन सिन्हा बनीं ‘झलक दिखला जा 10’ की विनर, ट्रॉफी के साथ मिला इतने लाख का कैश प्राइज

from bollywood https://ift.tt/ACqHO7e
https://ift.tt/TbHdWZx

0 comments:

Post a Comment