Sidebar Ads

Monday, November 21, 2022

'Twinkle Khanna की वजह से Akshay Kumar ने Priyanka Chopra के साथ काम करना किया बंद', डायरेक्टर ने किया खुलासा

Akshay Kumar Priyanka Chopra: बॉबी देओल (Bobby Deol), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और बिपासा बसु (Bipasha Basu) स्टारर फिल्म बरसात (Barsaat) साल 2005 में रिलीज हुई थी. लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि इस फिल्म के लिए बॉबी देओल से पहले अक्षय कुमार को कास्ट किया गया था, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि अक्षय कुमार ने ये फिल्म छोड़ी दी और फिर प्रियंका चोपड़ा के साथ कभी साथ काम नहीं किया. अब सालों बाद फिल्ममेकर सुनील दर्शन  (Suneel Darshan) ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है.

अक्षय कुमार ने छोड़ दी फिल्म

फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि बरसात फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा के साथ एक गाना भी शूट कर लिया था, लेकिन बाद में पता नहीं क्या हुआ कि अक्षय ने फिल्म करने से मना कर दिया. इसके बाद बॉबी देओल को बतौर मेल लीड एक्टर लिया गया था.

एक गाना भी हो गया था शूट

बॉलीवुड हंगामा के साथ इंटरव्यू के दौरान फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने बताया, 'अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी बहुत अच्छी थी. शानदार केमिस्ट्री थी. मुझे लगा कि गाना भी बहुत अच्छा बन गया है, लेकिन फिर प्रियंका वर्ल्ड टूर पर गईं और जब वह वापस आईं तो पता नहीं दोनों के बीच क्या हो गया.

पत्नी ट्विंकल खन्ना ने जताई आपत्ति

फिल्ममेकर ने आगे बताया कि उन्हें बाद में पता चला कि अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने कथित तौर पर दोनों के एक साथ काम करने पर आपत्ति जताई है. इसके बाद मुझे उनके और उनकी पत्नी के बीच चल रहे इश्यूज के बारे में पता चल गया था. उन्हें प्रियंका चोपड़ा से दिक्कत थी. मुझे लगता है कि इस प्रोफेशन के कुछ अपने नुकसान भी हैं.

साल 2005 के बाद साथ में नहीं किया काम

बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने साल 2003 से 2005 के बीच कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'अंदाज', 'मुझसे शादी करोगी' और 'ऐतराज' शामिल हैं. साल 2005 के बाद अक्षय और प्रियंका ने कभी साथ काम नहीं किया. हालांकि, दोनों अपने करियर में सक्सेसफुल हैं.

यह भी पढ़ें- Pakistani Girl Dance Video: 'मेरा दिल ये पुकारे आजा...' पर अपने डांस मूव्स से दिल चुराने वाली ये पाकिस्तानी लड़की आखिर है कौन?

from bollywood https://ift.tt/ga9REv5
https://ift.tt/6JhVdDk

0 comments:

Post a Comment