Sidebar Ads

Saturday, November 12, 2022

Black panther 2 Box Office Collection: दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई 'ब्लैक पैंथर 2', अब तक की इतने करोड़ की कमाई

Black Panther 2 Box Office: मशहूर हॉलीवुड फिल्म ब्लैक पैंथर 2 (Black Panther 2) का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. मार्वल स्टूडियोज की नई पेशकश ब्लैक पैंथर 2 बीते 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ओपनिंग डे पर कमाल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली ब्लैक पैंथर 2 दूसरे दिन भी अपनी छाप छोड़ने में सफल साबित हुई है.

रिलीज के दूसरे दिन भी छाई ब्लैक पैंथर 2

ओपनिंग डे पर 12 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली ब्लैक पैंथर 2 ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया है. बॉक्स ऑफिस इंडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लैक पैंथर 2 ने रिलीज के दूसरे दिन 13 से 14 करोड़ के बीच में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रेयान कूगलर के डारेक्शन में बनी इसी फिल्म ने हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में को भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में भी पीछे छोड़ दिया है. मार्वल स्टूडियोज की ब्लैक पैंथर 2 ने बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई से काफी शानदार प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है. यही कारण है जो ब्लैक पैंथर 2 फिलहाल चर्चा का विषय बनी हुई है.

कोरोना काल के बाद शानदार फिल्मों की सूची में ब्लैक पैंथर 2

कोरोना काल के बाद हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है. इस लिस्ट में अब ब्लैक पैंथर 2 का नाम भी शामिल हो गया है. कोविड 19 के दौर के बाद ब्लैक पैंथर 2 (Black Panther 2) चौथी ऐसी हॉलीवुड फिल्म बनी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ से ज्यादा का ओपनिंग डे कलेक्शन किया है. अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि फर्स्ट वीकेंड पर ब्लैक पैंथर 2, 40 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है. मालूम हो कि साल 2018 में ब्लैक पैंथर का पार्ट वन दर्शकों को काफी पसंद आया था.

यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3 में कार्तिक आर्यन से रिप्लेस होने पर Akshay Kumar ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

from bollywood https://ift.tt/gwKjpvG
https://ift.tt/WqitMdP

0 comments:

Post a Comment