Shubman Gill-Sara Ali Khan: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं. फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सारा का नाम आए दिन सुर्खियां बटोरता रहता है. हाल ही में इंडियन क्रिकेटर शुबमन गिल के संग डेटिंग की खबरों को लेकर सारा अली खान का नाम काफी चर्चा का विषय बना रहा. इस बीच अब शुबमन गिल (Shubman Gill) ने सारा संग अफेयर की खबरों पर खुलकर बात करते हुए हैरान करने वाला जवाब दिया है.

सारा संग डेटिंग पर क्या बोले शुबमन गिल

भारतीय टीम क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल ने हाल ही में मशहूर पंजाबी चैट शो 'दिल दिया गल्ला' में शिरकत की. प्रीति और नीति सिमोस के इस पॉपुलर शो के दौरान होस्ट सोनम बाजवा ने शुबमन गिल से कई सवाल पूछे. सोनम ने शुबमन गिल ने पूछा की बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस कौन हैं. जिस पर शुबमन गिल ने बिना संकोच किए सारा अली खान का नाम लिया. इसके बाद सोनम बाजवा ने बिना देरी किए शुबमन से अगला सवाल दागते हुआ कहा कि क्या आप सारा अली खान को डेट कर रहे हैं. इस सवाल का जवाब देते हुए शुबमन ने कहा 'शायद'. इसके बाद सोनम ने जोर देते हुए शुबमन गिल ने कहा अब आप सारा अली खान का सारा सच बता दें. सोनम की इस बात पर शुबमन गिल थोड़ा शरमाए और हंसकर बोले-'शायद का मतलब हां और न दोनों है.' हालांकि शुबमन गिल ने सारा संग डेटिंग की बात पर गोल-मोल जवाब दिया, लेकिन इशारों ही इशारों में शुबमन काफी कुछ कह गए हैं.

एक साथ नजर आए थे शुबमन गिल और सारा अली खान

टीम इंडिया के इस साल वेस्टइंडीज दौरे के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में शुबमन गिल (Shubman Gill) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) का एक साथ देखा गया. इसके बाद अक्टूबर के महीने में दिल्ली के एक होटल से एग्जिट करते समय सारा और शुबमन को स्पॉट किया गया. हालांकि अभी तक इन दोनों के रिश्ते पर कुछ भी ऑफिशियल तरीके से कहा जाना गलत होगा.

यह भी पढ़ें- <a title="Money Laundering Case: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस को आज मिलेगी बेल! दिल्ली कोर्ट सुनाएगी फैसला" href="https://ift.tt/qx5RUrS" target="_self">Money Laundering Case: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस को आज मिलेगी बेल! दिल्ली कोर्ट सुनाएगी फैसला

from bollywood https://ift.tt/Owf9iXq
https://ift.tt/k2WEn0s
Monday, November 14, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» क्या सच में Sara Ali Khan को डेट कर रहे हैं Shubman Gill? क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी

0 comments:
Post a Comment