Sidebar Ads

Saturday, November 19, 2022

सुपरहीरो ड्रामा में काम करेंगे Shahid Kapoor, अनीस बज्मी संग मचाएंगे धमाल

Shahid Kapoor And Anees Bazmee: 'वेलकम' (Welcome), 'नो प्रॉब्लम' (No Problem) और 'सिंह इज किंग' (Singh Is Kinng) जैसी शानदार कॉमेडी फिल्में देने वाले अनीस बज्मी एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं. इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2)' भी बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर हिट रही. इसी के साथ हाल ही में इस बात की जानकारी मिली है कि अब अनीस बज्मी फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) के दिग्गज अभिनेता (Actor) माने जाने वाले शाहिद कपूर के साथ पहली बार धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं.

पहली बार आएंगे साथ

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड में टॉप के एक्टर्स में शामिल शाहिद कपूर और दिग्गज फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी पहली बार एक साथ काम करने जा रहे हैं. शाहिद कपूर फिल्मकार अनीस बज्मी के साथ काम करने को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं. उनकी इस फिल्म की शूटिंग साल 2023 की पहली तिमाही से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है.

शाहिद कपूर के साथ फिल्म करने से पहले अनीस बज्मी विक्की कौशल के साथ अगली फिल्म को शुरू करने वाले थे लेकिन डेट्स की दिक्कत के चलते उनका वो प्रोजेक्ट लेट हो गया है. हालांकि, अनीस ने विक्की के साथ एक अन्य फिल्म करने के लिए भी कहा है. अब जब विक्की कौशल के साथ उनकी फिल्म आगे बढ़ गई है तो अब शाहिद कपूर के साथ ही फिल्म पर काम शुरू होगा. अनीस और शाहिद की फिल्म एक सुपरहीरो ड्रामा होगी.

अनीस बज्मी की अन्य फिल्में

इसके अलावा रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया कि अनीस बज्मी (Anees Bazmee) 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) और 'भूल भुलैया 3' ((Bhool Bhulaiyaa 3) में से किसी एक पर काम शुरू कर सकते हैं. हालांकि फिरोज नाडियाडवाला अनीस से पहले 'हेरा फेरी 3' पर काम करवाना चाहते हैं. अब दोनों में कौन सी फिल्म पर पहले काम शुरू होता हैं इस बात का पता तो आने वाले वक्त में ही चलेगा.

'मैं इस बारे में बताते हुए शर्मिंदा थी, लेकिन गुलजार साहब की राय के बाद बता ही दिया', जानें किसने कही ये बात

from bollywood https://ift.tt/xQa1qSr
https://ift.tt/gk34ZTE

0 comments:

Post a Comment