Akshaye Khanna Drishyam 2 BTS Video: बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 2' इन दिनों सफलता के शिखर की ओर तेजी से बढ़ रही है. रिलीज के पहले सप्ताह में डायरेक्टर अभिषेक पाठक की 'दृश्यम 2' ने 100 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. इस बीच 'दृश्यम 2' का एक बीटीएस वीडियो सामने आया है, जिसमें सुपरस्टार अजय देवगन से लेकर अक्षय खन्ना तक और फिल्म की तमाम स्टार कास्ट मौज मस्ती करती दिख रही है.

'दृश्यम 2' के सेट पर अक्षय खन्ना ने किए मजे

फिल्म 'दृश्यम 2' में आईपीएस ऑफिसर तरुण का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना की एक्टिंग को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. जिस तरीके से अक्षय ने इस फिल्म में अपने रोल को प्ले किया, उसकी तारीफ हर कोई कर रहा है. वहीं पर्दे के पीछे शूटिंग के वक्त अक्षय खन्ना 'दृश्यम 2' के सेट पर काफी मजेदार अंदाज में दिखे हैं. हाल ही में 'दृश्यम 2' के मेकर्स की ओर से फिल्म का बिहांइड द सीन वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि अक्षय खन्ना 'दृश्यम 2' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक से कह रहे हैं कि भाई सीन दे सीन, सीन भूल गया हू मैं.

हालांकि अक्षय का ये अंदाज देख हर कोई सेट पर हंसने लगता है. खुद अक्षय खन्ना भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. दूसरी ओर एक्ट्रेस श्रेया सरन ने 'दृश्यम 2' की शूटिंग के दौरान काफी मस्ती की है. 'दृश्यम 2' के इस बीटीएस वीडियो में आपको अजय देवगन और सौरभ शुक्ला की भी झलक आसानी से देखने को मिल जाएगी.

फेवरेट बनी 'दृश्यम 2'

'दृश्यम 2' ने अपनी दमदार कहानी के दम पर हर किसी का दिल जीत लिया है. सस्पेंस थ्रिलर 'दृश्यम 2' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. यही कारण है जो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई की ग्राफ तेजी से आगे बढ़ रहा है. उम्मीद यही की जा रही है कि एक सप्ताह में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली 'दृश्यम 2' आने वाले दिनों में धमाल मचाएगी.

यह भी पढ़े- Freddy New Teaser: शादी, रोमांस और अत्याचार... फ्रेडी के दूसरे टीजर में और भी ज्यादा खौफनाक दिखे कार्तिक आर्यन

from bollywood https://ift.tt/M2YWtNr
https://ift.tt/1Fpyolk
Thursday, November 24, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» सेट पर सीन भूल गए Akshaye Khanna, 'दृश्यम 2' के इस BTS वीडियो को देख नहीं रोकेगी हंसी

0 comments:
Post a Comment