IND vs SA T20 World Cup 2024: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बारबाडोस में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत हासिल की है. भारत 17 साल बाद टी-20 वर्ल्डकप जीतने में कामयाब रहा. रोमांचक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से मात दे दी.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीका 169 रन ही बना सकी. भारत की वर्ल्ड कप जीत पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है. आइए देखते है कि किस सेलेब ने टीम इंडिया के लिए क्या कहा है.

अनुष्का शर्मा बोलीं- ओह माय गॉड

अनुष्का शर्मा ने टीम इंडिया की जीत से ठीक पहले का एक मूमेंट शेयर किया. जब डेविड मिलर का विकेट गिरा तो इससे अनुष्का हैरान थीं. उन्होंने इससे जुड़ी स्टोरी इंस्टाग्राम पर लगाते हुए लिखा ओह माय गॉड

अजय देवगन बोले- आपने इतिहास रच दिया

Words can't describe the joy! Congratulations Team India, you've made history! 🎉🇮🇳
This victory is etched in our hearts♥️#T20WorldCup #INDvSA2024
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) June 29, 2024

अजय देवगन ने टीम इंडिया की जीत पर एक्स पर पोस्ट की. सुपरस्टार ने लिखा है कि, 'शब्दों में खुशी का वर्णन नहीं किया जा सकता! बधाई हो टीम इंडिया, आपने इतिहास रच दिया. यह जीत हमारे कानों में गूंज रही है.'

काजोल ने ऐसे जताई खुशी

काजोल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो लगाया है. जिसमें वे मैच के आखिरी मूमेंट को देखती हुई नजर आ रही हैं. वहीं उन्होंने लिखा है कि, 'लंबे समय के बाद इंडिया ने वर्ल्ड कप जीत लिया है. मैं चिल्ला रही हूं.'

टीवी की सीता ने भी मनाई खुशी

टीवी की सीता यानी कि दीपिका चिखलिया ने अपने घर पर मैच का आनंद लिया. उन्होंने एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगते हुए लिखा कि, 'घर पर मैच फीवर.'

तृप्ति डिमरी भी दिखीं खुश

तृप्ति डिमरी ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी मनाई. उन्होंने यह तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाई.

यह भी पढ़ें: जब क्रिकेट होस्टिंग पर मंदिरा बेदी को सुनाई गई खरी-खोटी, कमेंट्स पढ़ने से रोका, एक्ट्रेस बोलीं- घूरते थे क्रिकेटर्स, हरकतों से लगता था डर

from Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 3 Hindi: हिंदी वर्जन में भी झंडे गाड़ रही 'कल्कि', तीसरे दिन होगी 60 करोड़ के पार! https://ift.tt/r7DXiZj
https://ift.tt/PWqlpxG
Saturday, June 29, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» भारत ने 17 साल बाद जीता टी-20 वर्ल्ड कप, गदगद हुआ बॉलीवुड, अजय-काजोल और अनुष्का सहित इन सितारों ने दी टीम इंडिया को बधाई

0 comments:
Post a Comment