Sidebar Ads

Wednesday, June 5, 2024

हनीमून पर अजय देवगन को आने लगी थी घर की याद, काजोल ने किया था खुलासा

When Ajay Devgn Got Homesick On Honeymoon: काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं. दोनों एक-दूसरे से जितना प्यार करते हैं उतनी ही एक-दूसरे की टांग खिंचाई करने का मौका नहीं छोड़ते हैं. काजोल अजय को अक्सर परेशान करती रहती हैं. जिसकी वजह से दोनों के बीच हमेशा प्यार बना रहता है. ये कपल दो बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं. काजोल और अजय साल 1999 में शादी के बंधन में बंधे थे. काजोल अक्सर अपने रिश्ते के बारे में खुलासे करती रहती हैं. एक बार उन्होंने बताया था कि अजय को हनीमून पर घर की याद आने लगी थी जिसकी वजह से वो अपनी ट्रिप के बीच में ही वापस आ गए थे.

काजोल और अजय के दो बच्चे निसा और युग है.जहां निसा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है वहीं युग इन सब चीजों से दूरी ही बनाए रखते नजर आते हैं. काजोल ने बताया था कि दो महीने के हनीमून से वो 40 दिन में ही वापस आ गए थे.

घर की याद आने लगी थी
कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में एक बार काजोल ने इस हनीमून ट्रिप का खुलासा किया था. काजोल ने बताया था उन्होंने 2 महीने का हनीमून प्लान किया था. शादी से पहले जब उन्होंने अजय से पूछा था कि क्या वो उन्हें ले चलेंगे तो उन्होंने हां कर दिया था लेकिन जब वो घूमने गए तो अजय को घर वापस आना था क्योंकि वो बीमार हो गए थे. काजोल ने कहा- 'वो अजय के लिए टेस्ट था. मैंने उनसे पूछा क्या तुम मुझसे सच में शादी करना चाहते हो? अगर सच में करना चाहते हो तो मुझे इस हनीमून पर लेकर जाना पड़ेगा. लेकिन हनीमून के आखिरी तक वो थक गए थे. उन्हें घर की याद आ रही थी. 40 दिन के बाद अजय कह रहे थे मैं थक गया हूं मुझे बुखार है. उन्हें घर की याद आ रही थी. तब मैंने कहा ठीक है वापस चलो.'

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन आखिरी बार फिल्म शैतान में आर माधवन के साथ नजर आए थे. वो जल्द ही सिंघम अगेन, रेड 2 और दे दे प्यार दे 2 में नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/ZNSX6mr And Mrs Mahi Box Office Collection Day 6: ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की हर दिन घट रही कमाई, छठे दिन खाते में आए बस इतने करोड़

from 40 की उम्र में बिकिनी पहन इन एक्ट्रेसेस ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, तस्वीरें देखते रह जाएंगे आप https://ift.tt/LeYN3yA
https://ift.tt/LpPZBjO

0 comments:

Post a Comment