Adah Sharma Move Into Sushant Singh Rajput Apartment: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा अपनी फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं. कुछ महीने पहले खबरें आईं थीं कि अदा सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई वाले फ्लैट में शिफ्ट होने वाली हैं. अब इस खबर को अदा ने खुद कंफर्म कर दिया है. उन्होंने बताया है कि चार महीने पहले वो इस घर में शिफ्ट हो गई थीं. साथ ही उन्होंने बताया है कि नए घर में उन्हें कैसा लग रहा है.

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अदा ने अपने फैसले के बारे में बात की. कुछ लोगों ने उन्हें बांद्रा की प्रॉपर्टी में जाने से रोकने की कोशिश की थी. अदा ने बताया कि अब वो फाइनली शिफ्ट हो गई हैं.

प्रोजेक्ट्स में थीं बिजी
अदा ने कहा-, 'मैं चार महीने पहले फ़्लैट में रहने आई थी, लेकिन मैं बस्तर और द केरल स्टोरी की ओटीटी रिलीज और अपने कई प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करने में बिजी थी. उसके बाद, मैंने मथुरा में हाथी सैंचुरी में कुछ समय बिताया. हाल ही में मुझे कुछ समय की छुट्टी मिली और मैं आखिरकार यहां बस गई हूं.' अदा ने आगे कहा- 'मैं अपनी पूरी ज़िंदगी पाली हिल में एक ही घर में रही हूं और ये पहली बार है जब मैं वहां से बाहर आई हूं. मैं वाइब्स को लेकर बहुत संवेदनशील हूं, और यह जगह मुझे पॉजिटिव वाइब्स देती है. केरल और मुंबई में हमारे घर पेड़ों से घिरे हुए हैं और हम पक्षियों और गिलहरियों को खाना खिलाते थे. इसलिए, मैं एक ऐसा घर चाहती था जहां से नज़ारा दिखे और पक्षियों को खिलाने के लिए पर्याप्त जगह हो.'

घर को किया ट्रांसफॉर्म
अदा ने ये घर 5 सालों के लिए किराए पर लिया है. इस घर में रहने के साथ उन्होंने इसे पूरा ट्रांसफॉर्म भी कर दिया है. उन्होंने पूरे व्हाइट अपार्टमेंट में पेंटिंग करना शुरू कर दिया है. साथ ही नीचे वाले फ्लोर को मंदिर बना दिया है. ऊपर वाले फ्लोर में एक म्यूजिक रूम, एक डांस स्टूडियो और छत को गार्डन सैंचुरी में बदल दिया है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/lRZQcsk Motivation: जिंदगी भर सताने वाली बीमारी से जूझ रहीं Samantha Ruth Prabhu, फिर भी मुस्कुराकर सिखा जाती हैं बहुत कुछ

from Sonakshi Sinha के बर्थडे पर बेशुमार प्यार लुटाते दिखे रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड Zaheer Iqbal, रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर लिखी ये बात https://ift.tt/dHQ4wmf
https://ift.tt/PNpkvhA
Sunday, June 2, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Sushant Singh Rajput के फ्लैट में शिफ्ट हुईं अदा शर्मा, बोलीं- 'ये जगह मुझे पॉजिटिव वाइब्स देती है'

0 comments:
Post a Comment