Sonakshi Sinha Reaction: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली है. सोनाक्षी और जहीर की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. कुछ लोग दोनों को ब्लेसिंग्स दे रहे हैं तो कुछ ट्रोल कर रहे हैं. ट्रोल्स की वजह से ही सोनाक्षी ने अपनी शादी की फोटोज के कमेंट डिसेबल कर दिए थे. अब उन्होंने पहली बार ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दे दिया है.

सोनाक्षी और जहीर की शादी पर कुछ लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं. कपल की इंटरफेथ मैरिज को लोग लव जिहाद का नाम भी दे रहे हैं. इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में रिएक्ट भी किया था. अब सोनाक्षी ने भी जवाब दे दिया है.

सोनाक्षी ने किया ये कमेंट
सोनाक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है लव यूनिवर्सल धर्म है. इस पोस्ट में सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन लुक का कैरिकेचर भी बना हुआ है. इसे प्रसाद भट ने बनाया है.उन्होंने इस पोस्ट के जरिए सोनाक्षी और जहीर को शादी की शुभकामनाएं दी हैं. सोनाक्षी ने इस पोस्ट पर कमेंट किया- 'सच्चे शब्द, ये बहुत प्यारा है. थैंकयू.' सोनाक्षी के इस कमेंट को लोग लाइक कर रहे हैं और इस पर रिप्लाई भी कर रहे हैं.

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया रिएक्ट
शत्रुघ्न सिन्हा भी उन लोगों पर भड़के थे जो प्रोटेस्ट कर रहे हैं और इसे लव जिहाद कर रहे हैं. शत्रुघ्न सिन्हा ने टाइम्स नाओ से बातचीत में कहा- आनंद बक्षी साहब ने इस तरह के प्रोफेशनल प्रोटेस्ट करने वालों के लिए लिखा है- कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना. कहने वाले अगर बेकार, बेकाम-काज के हो तो कहना ही काम बन जाता है. मेरी बेटी ने कुछ गैरकानूनी नहीं किया है. शादी दो लोगों के बीच का एक बहुत ही निजी फैसला है; किसी को भी इसमें इंटरफेयर या कमेंट करने का अधिकार नहीं है. सभी प्रदर्शनकारियों से मेरा कहना है - जाओ, अपनी ज़िंदगी जियो. अपनी ज़िंदगी में कुछ उपयोगी करो. और कुछ नहीं कहना.

बता दें सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को शादी की है. दोपहर को लीगल मैरिज के बाद इस कपल ने रात को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा था. जिसमें 1000 लोग शामिल हुए थे. फैमिली से लेकर दोस्तों और बॉलीवुड सेलेब्स को रिसेप्शन में बुलाया गया था.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/0incLsd Champion Box Office Collection Day 12: ‘चंदू चैंपियन’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत, 12वें दिन भी करोड़ों में की कमाई

from सोनाक्षी सिन्हा को पति से मिला सबसे महंगा गिफ्ट, जहीर इकबाल ने दे दी करोड़ों की कीमत वाली खास चीज https://ift.tt/q14gyME
https://ift.tt/eigKUWL
Tuesday, June 25, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Zaheer से शादी के बाद पहली बार सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, कही ये बात

0 comments:
Post a Comment