Chandu Champion Box Office Collection Day 11: कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म की शुरुआत धीमी जरूर रही थी लेकिन फिर इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली और तब से ये फिल्म हर दिन करोड़ों में कलेक्शन कर रही है. वहीं फिल्म ने रिलीज के दूसरे वीकेंड पर भी जबरदस्त कमाई की. चलिए यहां जानते हैं ‘चंदू चैंपियन’ ने 11वें दिन यानी सेकंड मंडे को कितना कारोबार किया है?

‘चंदू चैंपियन’ ने रिलीज के 11वें दिन कितनी की कमाई?
कार्तिक आर्यन स्टारर ‘चंदू चैंपियन’ दर्शकों पर अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब रही है. फिल्म की कहानी और कार्तिक की दमदार परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है. कबीर खान द्वारा निर्देशित ‘चंदू चैंपियन’ ने भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की लाइफ पर बेस्ड है और इसमें कार्तिक ने बड़े पर्दे पर पेटकर की भूमिका में जान फूंक दी है. इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस प शानदार कलेक्शन कर रही है. हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट भी दर्ज की गई लेकिन दूसरे वीकेंड पर ‘चंदू चैंपियन’ ने दमदार कारोबार किया.

फिल्म की कमाई की बात करें तो 4.75 करोड़ से खाता खोलने वाली ‘चंदू चैंपियन’ का पहले हफ्ते का बिजनेस 35.25 करोड़ रुपये रहा. वहीं अब ये रिलीज के दूसरे हफ्ते में है और इस फिल्म ने जहां सेकंड फ्राइडे को 2.65 करोड़ की कमाई की थी तो वहीं दूसरे शनिवार को 83.02 फीसदी की तेजी के साथ 4.85 करोड़ कमाए. वहीं दूसरे संडे ‘चंदू चैंपियन’ के कलेक्शन में 34.02 फीसदी का उछाल आया और इसने 6.5 करोड़ कमा डाले. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘चंदू चैंपियन’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 1.75 करोड़ का कारोबार किया.

इसी के साथ ‘चंदू चैंपियन’ का 11 दिनों का कुल कलेक्शन 51.00 करोड़ रुपये हो गया है.

‘चंदू चैंपियन’ क्या 100 करोड़ के क्लब में कर पाएगी एंट्री
‘चंदू चैंपियन’ ने दूसरे वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया लेकिन एक बार फिर वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट आई है. 100 से 120 करोड़ के बजट में बनी ‘चंदू चैंपियन’ ने अपनी आधी लागत तो वसूल कर ली है अब फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने की ओर बढ़ चली है. हालांकि ‘चंदू चैंपियन’ के लिए ये माइल स्टोन पार करना आसान नहीं है क्यों इस हफ्ते सिनेमाघरों में भारी भरकम बजट और बड़ी स्टार कास्ट वाली क्लिक 2898 एडी भी रिलीज हो रही है. देखने वाली बात होगी कि प्रभास स्टारर इस फिल्म के आगे ‘चंदू चैंपियन’ कितना टिक पाती है?

बता दें कि ‘चंदू चैंपियन’ में कबीर खान और कार्तिक आर्यन ने पहली बार कोलैबोरेट किया है. फिल्म में कार्तिक के अलावा भुवन अरोड़ा, यशपाल शर्मा, राजपाल यादव, अनिरुद्ध दवे और विजय राज ने भी अहम रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें:-नाना पाटेकर ने यौन शोषण के आरोपों को झुठलाया तो भड़कीं तनुश्री दत्ता, बोलीं- 'वो डरे हुए हैं'

from नाना पाटेकर ने यौन शोषण के आरोपों को झुठलाया तो भड़कीं तनुश्री दत्ता, बोलीं- 'वो डरे हुए हैं' https://ift.tt/5lqi8OH
https://ift.tt/qrK8f9n
Monday, June 24, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Chandu Champion Box Office Collection Day 11: सेकंड मंडे 50 करोड़ के पार हुई ‘चंदू चैंपियन’, 11वें दिन कर डाला इतना कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment