Sidebar Ads

Sunday, June 9, 2024

Mr And Mrs Mahi BO Collection Day 10: ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने सेकंड संडे किया कमाल, 10वें दिन 30 करोड़ के हुई पार

Mr And Mrs Mahi Box Office Collection Day 10: राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. फाइनली से फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिव्यू मिला. इसी के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की शुरुआत दमदार रही. इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट भी दर्ज की गई. हालांकि ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने अच्छा कलेक्शन कर लिया है. चलिए यहां जानते हैं राजकुमार-जाह्नवी की फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन कितना कलेक्शन किया?

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने रिलीज के 10वें दिन कितनी की कमाई?
‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं. फिल्म की काफी तारीफ हुई है. इसकी कहानी और राजकुमार-जाह्नवी की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया है. हालांकि ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक टिकट काउंटर पर गर्दा नहीं उड़ा पाई. फिल्म की ओपनिंग तो अच्छी रही लेकिन इसके बाद दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई. फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और ये एक भी दिन डबल डिजीट में कारोबार नहीं कर पाई है.

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 6.75 करोड़ से खाता खोला था. इसके बाद इसके पहले हफ्ते का कलेक्शन 24.45 करोड़ रुपये रहा. वहीं रिलीज के दूसरे हफ्ते में ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने सेकंड फ्राइडे को 1.3 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे शनिवार फिल्म ने 2.15 करोड़ का कारोबार किया. अब फिल्म की रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे की कमाई के शुरुआती आंक़ड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 2.15 करोड़ की ही कमाई की है.

इसी के साछ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का 10 दिनों का कुल कलेक्शन अब 30.05 करोड़ रुपये हो गया है.

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ पर भारी पड़ी ‘मुंज्या’
‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने रिलीज क 10 दिनों में बेशक 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. लेकिन अब इस फिल्म पर शरवरी वाघ की ‘मुंज्या’ भारी पड़ रही है. बिना बड़े स्टार कास्ट वाली मुंज्या बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने तीन दिन में ही 19 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अब देखने वाली बात होगी कि वीकडेज में ये दोनों फिल्में कैसा परफॉर्म करती हैं.

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ स्टार कास्ट-कहानी
‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की कहानी राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर के ईर्द गिर्द घूमती है. फिल्म में इनका किरदार महेंद्र और महिमा का हैं और दोनों की शादी हो जाती है. दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही क्रिकेट के लिए जुनूनी है. महेंद्र क्रिकेट में असफल रहता है तो वो अपनी पत्नी को क्रिकेटर बनाने की ठान लेता है. इस जर्नी में दोनों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. फिल्म में कुमुद मिश्रा, जरीना वहाब और राजेश शर्मा सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें:-स्टार जिसने विलेन बन लोगों को डराया, कहलाए इंडस्ट्री के 'नारद', दर्दनाक हुआ था अंत, जानें कौन थे वो

from Deepika Padukone के नए Look पर आया Ranveer Singh का Reaction|Katrina Kaif ने दिया Pregnancy का Hint? https://ift.tt/J964F0V
https://ift.tt/THw2hOf

0 comments:

Post a Comment