Chandu Champion Box Office Collection Day 12: कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’ को सिनेमाघरों में दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म को क्रिटिक्स से भी पॉजिटिव रिव्यू मिला था. इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. ‘चंदू चैंपियन’ की शुरुआत बेशक थोड़ी धीमी रही लेकिन फिर इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. अब ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘चंदू चैंपियन’ ने रिलीज के 12वें दिन कितना कलेक्शन किया?

‘चंदू चैंपियन’ ने रिलीज के 12वें दिन कितनी की कमाई?
‘चंदू चैंपियन’ का रिलीज से पहले काफी बज था. फिल्म का जमकर प्रमोशन किया गया था. फिल्म में कार्तिक आर्यन के ट्रांसफॉर्मेशन ने भी ‘चंदू चैंपियन’ के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट को पीक पर पहुंचा दिया था. वहीं जब ये फिल्म सिनाघरों में रिलीज हुई तो पहले दिन इसकी शुरुआत थोड़ी ठंडी रही लेकिन फिल्म की कहानी की काफी तारीफ हुई और फिर पॉजिटिव रिव्यू और अच्छे वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत ‘चंदू चैंपियन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बढ़ा ली और अब ये फिल्म अपनी आधी लागत से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी है.

‘चंदू चैंपियन’ की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 35.25 करोड़ रुपये रहा था. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने जहां सेकंड फ्राइडे 2.65 करोड़ की कमाई की तो सेकंड शनिवार ‘चंदू चैंपियन’ ने 4.85 करोड़ कमाए. वहीं सेकंड संडे फिल्म ने 6.5 करोड़ और सेकंड मंडे 1.75 करोड का कारोबार किया. वहीं अब ‘चंदू चैंपियन’ की रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘चंदू चैंपियन’ ने रिलीज के 12वें दिन 2.00 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ ‘चंदू चैंपियन’ का 12 दिनों का कुल कलेक्शन अब 53.00 करोड़ रुपये हो गया है.

‘चंदू चैंपियन’ 100 करोड़ से रह गई कितनी दूर
‘चंदू चैंपियन’ ने रिलीज के 12 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ इस फिल्म ने अपनी आधी लागत भी वसूल ली है. अब इस फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए 50 करोड़ के करीब ही और कलेक्शन करना होगा. वहीं 27 जून को सिनेमाघरों में प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म कल्कि 2898 एडी भी रिलीज हो रही है. अब इस बड़े बजट की फिल्म के आगे ‘चंदू चैंपियन’ 100 करोड़ का आंकड़ा छू पाती है या नहीं, ये देखने वाली बात होगी.

‘चंदू चैंपियन’ का निर्देशन कबीर खान ने किया है. फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा राजपाल यादव, विजय राज, भुवन अरोड़ा, यशपाल शर्मा और अनिरुद्ध दवे ने अहम भूमिका निभाई है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/Y9L2Fyr 2 Trailer Out: 'इंडियन 2' के ट्रेलर में छा गए कमल हासन, फ्रीडम फाइटर बनकर मिटाएंगे करप्शन का नामों निशान

from सोनाक्षी सिन्हा को पति से मिला सबसे महंगा गिफ्ट, जहीर इकबाल ने दे दी करोड़ों की कीमत वाली खास चीज https://ift.tt/W8YbpMe
https://ift.tt/7cGxoYl
Tuesday, June 25, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Chandu Champion Box Office Collection Day 12: ‘चंदू चैंपियन’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत, 12वें दिन भी करोड़ों में की कमाई

0 comments:
Post a Comment