Sonakshi-Zaheer Wedding: काफी टाइम तक एक दूसरे को डेट करने के बाद फाइनली 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंधन जाएंगें. फिलहाल कपल के प्री वेडिंग फंक्शन होस्ट किए जा रहे हैं. बीते दिन सोनाक्षी ने जहीर के नाम की मेहंदी भी अपने हाथों में रचा ली. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि सिन्हा परिवार सोनाक्षी की शादी से खुश नही हैं. हालांकि शत्रुघ्न ने खुद एक इंटरव्यू में ऐसे सारे रूमर्स खारिज कर दिया था और कहा था कि उन्हें अपने बेटी पर गर्व है और वे अपनी इकलौती बेटी की शादी में जरूर शामिल होंगे.

इसके बाद गुरुवार को शत्रुघ्न ने अपनी पत्नी के साथ बेटी के होने वाले ससुराल वालों संग मुलाकात भी की थी और अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल संग भी खूब तस्वीरें क्लिक कराई थी. इन सबके बीच अब दिग्गज अभिनेता और राजनेता ने बेटी सोनाक्षी की वेडिंग रिसेप्शन डेट कंफर्म कर दी है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी-जहीर की वेडिंग रिसेप्शन डेट कंफर्म की
दरअसल टाइम्स नाउ से बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिसेप्शन की तारीख कंफर्म किया. उन्होंने ये भी क्लियर किया कि वह और उनकी पत्नी, पूनम सिन्हा अपनी बेटी के खास दिन पर मौजूद रहेंगे.

टाइम्स नाउ से बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “सबसे पहले, जब मैंने आपसे आखिरी बार बात की थी तब से बहुत कुछ बदल गया है. वास्तव में हर घंटे डेवलेपमेंट होता रहता है. मैं आपको पूरे घटनाक्रम के बारे में नहीं बता सकता, क्योंकि यह एक पारिवारिक मामला है. मैंने पहलाज निहलानी को आपसे बात करने के लिए कहा था. लेकिन मैंने सोचा कि डायरेक्ट बात करना बेहतर होगा. हां, मैं और मेरी पत्नी 23 जून के जश्न का हिस्सा हैं. ये शादी नहीं है. यह शादी का रिसेप्शन है जिसमें हम सभी 23 जून की शाम को शामिल हो रहे हैं.”

शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार के भीतर थे विवाद?
रिपोर्ट के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा, “मेरे परिवार में से किसी ने भी शादी के बारे में कुछ नहीं कहा. कुछ मीडिया आउटलेट्स सिर्फ चीजों का अनुमान लगा रहे हैं. उस चीज़ पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है जो एक निजी पारिवारिक मामला है. शादियां सब के घर होती हैं. शादी से पहले झगड़े भी आम है. अब हम सब ठीक हैं. जो भी तनाव था उसे सुलझा लिया गया है.”

क्या शत्रुघ्न सिन्हा ने सुलझाए पारिवारिक विवाद?
वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया था कि क्या उन्होंने सोनाक्षी की शादी से पहले परिवार के भीतर हुए सभी विवादों को सुलझाया था. इस पर एक्टर टर्न पॉलिटिशियन ने कहा, उनकी बेटी को अपनी लाइफ में वह सब कुछ मिलेगा जो वह चाहती है. उन्होंने कहा, “ये सब होता ही है हर शादी में. सिर्फ इसलिए कि वह शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है, इसका मतलब ये नहीं है कि सोनाक्षी को लाइफ में वह नहीं मिल सकता जो वह चाहती है. हम लोग बहुत मजा करेंगे 23 जून को.”

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/yVwGqJQ Champion Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है ‘चंदू चैंपियन’, आधी लागत निकालने से रह गई बस इतनी दूर

from Ishq Visk Rebound की Cast को कौन सीखाएगा Love करना? https://ift.tt/cMPt5Y3
https://ift.tt/h9S6y8u
Friday, June 21, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» 23 जून को नहीं है Sonakshi-Zaheer की शादी? शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी के वेडिंग रिसेप्शन की डेट की कंफर्म

0 comments:
Post a Comment