Sidebar Ads

Sunday, June 23, 2024

Chandu Champion Box Office Collection Day 10: सेकंड संडे ‘चंदू चैंपियन’ की कमाई में आई जबरदस्त तेजी, 50 करोड़ से रह गई इंचभर दूर

Chandu Champion Box Office Collection Day 10: कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि फिल्म की शुरुआत धीमी हुई थी लेकिन उसके बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली और अब ये जमकर कमाई कर रही है. खासतौर पर वीकेंड पर ‘चंदू चैंपियन’ की परफॉर्मेंस जबरदस्त रही है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन यानी सेकंड संडे को कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘चंदू चैंपियन’ ने रिलीज के 10वें दिन कितनी कमाई की?
‘चंदू चैंपियन’ सिनेमाघरों में 14 जून को रिलीज हुई थी. ये फिल्म भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म की कहानी भी बेहद पसंद की जा रही है. इस के साथ ‘चंदू चैंपियन’ बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार परफॉर्म कर रही है. ये फिल्म अब रिलीज के दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है.

फिल्म की कमाई की बात करे तो इस फिल्म ने 4.75 करोड़ से खाता खोला था. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़, तीसरे दिन 9.75 करोड़, चौथे दिन 5 करोड़, पांचवें दिन 3.25 करोड़, छठे दिन 3 करोड़ और सातवें दिन 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसी के साथ ‘चंदू चैंपियन’ की एक हफ्ते की कुल कमाई 35.25 करोड़ रुपये हो गई थी.वहीं रिलीज के दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 8वें दिन 2.65 करोड़ और नौंवे दिन 4.85 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘चंदू चैंपियन’ ने रिलीज के 10वें दिन 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ ‘चंदू चैंपियन’ का 10 दिनों का कुल कलेक्शन अब 49.25 करोड़ रुपये हो गया है.

‘चंदू चैंपियन’ 50 करोड़ से इंचभर दूर
‘चंदू चैंपियन’ ने स्लो स्टार्ट की थी लेकिन इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में अच्छा कारोबार कर लिया. वहीं दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई कर ली है. इसी के साथ ये फिल्म 50 करोड़ से इंचभर दूर रह गई है. फिलहाल ‘चंदू चैंपियन’ के पास अभी 27 जून तक खुलकर कलेक्शन करने का मौका है क्योंकि इसके बाद सिनेमाघरों में मल्टीस्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी रिलीज होने जा रही है. प्रभास स्टारर इस फिल्म का काफी बज है देखने वाली बात होगी कि कल्कि 2898 एडी  के आगे ‘चंदू चैंपियन’ कितना कारोबार कर पाती है और क्या 100 से 120 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अपनी लागत वसूल कर पाएगी या नहीं?

‘चंदू चैंपियन’ कबीर खान द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा जॉइंटली प्रोड्यूस की गई फिल्म है. इस मूवी में कार्तिक आर्यन के अलावा विजय राज, भुवन अरोड़ा और यशपाल शर्मा सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/Pa5vHOY Zaheer Wedding: सोनाक्षी-जहीर की शादी पर आया पापा शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन, बोले- 'मेरी बेटी जहीर के साथ...'

from Maharaj Released: Aamir Khan के बेटे Junaid Khan की फिल्म को मिली हरी झंडी, हुई Netflix पर Stream https://ift.tt/krnatlC
https://ift.tt/vhxwzgc

0 comments:

Post a Comment