Karan Kundra EX: टेलीविजन की दुनिया के स्टार करण कुंद्रा (Karan Kundra) इन दिनों बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में नजर आ रहे हैं. भले ही वो खेल कैसा भी रहे हों लेकिन फिर भी बिग बॉस में उनकी खूब चर्चा हो रही है. इसका कारण है तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) संग उनका रिश्ता. देखकर लग रहा है कि दोनों प्यार में हैं. अब तक हर किसी को यही लग रहा था कि घर में एंट्री के वक्त भले ही दोनों सिंगल थे लेकिन जब घर से दोनों निकलेंगे तो दोनों साथ होंगे. लेकिन इस हफ्ते करण और तेजस्वी का रिश्ता एक अलग ही मोड़ लेता हुआ नजर आ रहा है. दोनों के बीच जिस तरह से लड़ाई देखने को मिली है उससे लग रहा है कि कहीं बात शुरु होने से पहले ही खत्म ना हो जाए. खैर, तेजस्वी से पहले भी करण कुंद्रा कई हसीनाओं को डेट कर चुके हैं. जिनमें मधुरा नायक (Madhura Naik), कृतिका कामरा (Kritika Kamra) और अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) का नाम शामिल है.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो करण कुंद्रा (Karan Kundra) ने सबसे पहले मधुरा नायक (Madhura Naik) को ही डेट किया था. उस वक्त करण इंडस्ट्री में नए थे. 2012 में दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन फिर करण कुंद्रा ने मधुरा से ब्रेकअप कर लिया. मधुरा के बाद करण कुंद्रा (Karan Kundra) की जिंदगी आगे बढ़ी और उन्हें ये है मोहब्बतें जैसा हिट सीरियल करने का मौका मिला. इस सीरियल में करण कुंद्रा (Karan Kundra) ने लीड रोल प्ले किया था और उनके अपोजिट थीं कृतिका कामरा (Kritika Kamra). इस सीरियल के दौरान ही दोनों पहले दोस्त बने और फिर ये रिश्ता दोस्ती से बढ़कर प्यार तक जा पहुंचा. दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे लेकिन फिर शायद इस जोड़ी को भी किसी की नजर लग गई और ये अलग हो गए.

कृतिका के बाद अनुषा दांडेकर ने ली लाइफ में एंट्री
कृतिका कामरा के बाद करण कुंद्रा वीजे और मॉडल अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) संग रिलेशनशिप में रहे. ये कपल काफी चर्चा में रहा लेकिन कुछ महीनों पहले ही दोनों ने अपने ब्रेकअप का ऐलान कर फैंस को हैरानी में डाल दिया था. इनक ब्रेकअप ने फैंस को सकते में डाल दिया था. अब करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाशी की नजदीकियों की खबरें हर तरफ छाई हुई हैं. देखना दिलचस्प होगा कि इनका रिश्ता क्या मोड़ लेता है.

from bollywood https://ift.tt/3FqxK28
https://ift.tt/eA8V8J
Thursday, December 23, 2021
Home »
Bollywood Gossips
» Karan Kundra Ex Girlfriend: इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं करण कुंद्रा, अब Tejasswi Prakash संग अधर में लटका रिश्ता!

0 comments:
Post a Comment