Sara Ali Khan And Akshay Kumar: द कपिल शर्मा शो में इस रविवार को अभिनेता अक्षय कुमार, सारा अली खान अपनी फिल्म अतरंगी रे का प्रमोशन करते दिखाई देंगे. इस दौरान उनके साथ फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय भी पहुंचेंगे. इस दौरान शो में जमकर मस्ती और धमाल मचने वाला है. अभिनेता अक्षय कुमार और सारा अली खान मिलकर कपिल के साथ हंसी का फुल डोज देते नजर आएंगे. शो के दौरान अपनी चुलबुली हरकतों के लिए मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान ने बताया कि किस तरह अक्षय ने उनके साथ अतरंगी प्रैंक किया, जिससे उनकी हालत खराब हो गई.

कपिल के इस शो के कुछ प्रोमो सामने आए हैं जिसमें अक्षय कुमार और कपिल के बीच एक बार फिर मस्ती भरी बातचीत देखने को मिल रही हैं. यही नहीं अक्षय ने शो में कई तरह के जादू भी करके दिखाए जिन्हें देखकर शो में आए सभी लोग हैरान रह गए. वहीं सारा अली खान ने भी अक्षय कुमार से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया. सारा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान भी अक्षय कुमार सेट पर मौजूद लोगों के साथ प्रैंक किया करते हैं. सारा ने कहा कि उनके प्रैंक का वो खुद भी शिकार बनीं है.

[insta]https://www.instagram.com/p/CXoASpUqBAY/[/insta]

अक्षय ने जब उनसे पूछा कि तुम कौन से प्रैंक का शिकार बनी हो तो अ तरंगी एक्ट्रेस ने कहा कि "सर आपने मुझे लहसुन खिलाया" सारा ने कहा कि आपने मुझे लड्डू में लहसुन को छुपाकर दिया और कहा कि बेटा ये भगवान का प्रसाद है और वो लहसुन था" इस पर अक्षय ने हंसते हुए सवाल किया कि क्या तुम्हें बुरा लगा तो इस पर सारा ने कहा "मैं थोड़ा सा बीमार महसूस कर रही थी"

जब Ranbir Kapoor ने Deepika Padukone को कह दिया था 'Mean-Girl', Katrina Kaif को बताया था सबसे सुंदर

from bollywood https://ift.tt/3sirCVJ
https://ift.tt/eA8V8J
Saturday, December 18, 2021
Home »
Bollywood Gossips
» The Kapil Sharma Show: 'Atrangi Re' के सेट पर Akshay Kumar ने किया Sara Ali Khan के साथ 'अतरंगी प्रैंक', हो गई थी बुरी हालत

0 comments:
Post a Comment