<p style="text-align: justify;">Sara Ali Khan Weight Loss Journey: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अतरंगी रे' (Atrangi Re) को लेकर सुर्खियों में बनीं हैं. इस फिल्म में वो अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और धनुष (Dhanush) के साथ दिखाईं देंगी. ये तो हम सब जानते हैं कि सारा बॉलीवुड में आने से पहले बहुत मोटी थी. उनकी वेट लॉस जर्नी किसी बड़े उदाहरण से कम नहीं है. सारा ने हाल ही में इसे लेकर बात की. सारा ने कहा कि उनकी मां अमृता सिंह (Amrita Singh) ने उन्हें जीवन में दो चीज़े बदलने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा कि अगर तुम बॉलीवुड में आना चाहती हो तो सबसे पहले सही तरीके से हेल्दी बनो. उन्होंने कहा कि अब टुनटुन का जमाना चला गया है. </p> <p style="text-align: justify;">सारा अली खान ने कहा कि उनकी जिन्दगी में नया मोड़ मां की सलाह के बाद ही आया. सारा ने कहा कि जब मैं बहुत हेल्दी थी तो उन्होंने मुझे का बहन टुनटुन का जमाना चला गया है. अगर तुम एक्ट्रेस बनना चाहती हो तो. उन्होंने ये बात बिना बॉडी शेमिंग के मुझे कही. और कहा कि मुझे दूसरे तरीके से यानी रीयल तरीके से फिट रहना है और खुद के लिए पतला होना है. ये वो वक्त था जब उन्होंने मुझे सही आईना दिखाया. </p> <p style="text-align: justify;">सारा ने बताया कि दूसरी बार उनकी मां ने सलाह तब दी जब उनकी फिल्म लव आजकल फ्लॉप हो गई. उन्होंने कहा, देखो मैं तुम्हारी मां हूं, तुम्हारी टीम, तुम्हारी टीम है लेकिन तुम दर्शकों के लिए फिल्म बनाते हो. अगर जनता को आपका काम अच्छा नहीं लग रहा होता है तो आप गलत जा रही हैं. </p> <p style="text-align: justify;">सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे 24 दिसंबर को सिनेमाघरो के साथ-साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी रिलीज हो रही हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन आनंद एल राय ने किया है </p>
from bollywood https://ift.tt/3sb91uV
https://ift.tt/eA8V8J
Friday, December 17, 2021
Home »
Bollywood Gossips
» Sara Ali Khan Weight Loss: 'टुनटुन का जमाना गया' मां Amrita Singh के कहने पर सारा अली खान ने घटाया था अपना वजन









0 comments:
Post a Comment