The Kapil Sharma Show: हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपने शो का एक अनसेंसर्ड वीडियो रिलीज किया है. यह वीडियो तब का है जब कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) फिल्म ‘धमाका’ (Dhamaka) को कपिल शर्मा के शो पर प्रमोट करने के लिए पहुंचे हुए थे.

वीडियो में दिखाई देता है कि शो के होस्ट कपिल शर्मा ने अपने चिरपरिचित अंदाज में एक्टर कार्तिक आर्यन से कई सवाल पूछ लिए जिसका एक्टर ने भी उतनी ही साफगोई से जवाब दिया है. यह सवाल क्या थे, इसके बारे में आपको बताएंगे लेकिन पहले यह बता दें कि कार्तिक और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘धमाका’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस देखने को मिला है.

अब बात करते हैं उन सवालों की जो कपिल शर्मा ने कार्तिक से पूछे थे. कपिल ने कार्तिक से पूछा, ‘आपकी सच में फीस ज्यादा हो गई है या फिल्म का टाइटल आपने देखा ‘शहजादा’ है तो आपने ज्यादा मांग ली?’ आपको बता दें कि कार्तिक की नेक्स्ट फिल्म का नाम ‘शहजादा’ है. बहरहाल, कपिल के इस सवाल पर कार्तिक कहते हैं, ‘पाजी ऐसा होता तो हर पिक्चर का नाम शहजादा रखता मैं.’ कार्तिक का यह जवाब सुन सभी लोग हंसने लगते हैं.

वहीं, कपिल शो के दौरान ‘जनता के इल्जाम’ नाम से एक सवाल-जवाब सेशन कार्तिक आर्यन के साथ करते हैं. इसमें कपिल एक्टर से पूछते हैं, ‘आप पर एक और इल्जाम है कि आपको दोस्ताना रास नहीं आता, ये इल्जाम सही है?’ यहां कपिल का इशारा फिल्म ‘दोस्ताना 2’ को लेकर था जिसमें पहले कार्तिक आर्यन लीड रोल निभा रहे थे हालांकि, बाद में बिना किसी कारण उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी थी. कपिल के इस सवाल पर, कार्तिक ने कहा, ‘नहीं ये भी झूठ है.’

from bollywood https://ift.tt/3edQBRS
https://ift.tt/eA8V8J
Monday, December 20, 2021
Home »
Bollywood Gossips
» The Kapil Sharma Show: Kapil Sharma ने Kartik Aryan से पूछा- क्या आपकी फीस सच में ज्यादा हो गई है? एक्टर ने दिया ये जवाब

0 comments:
Post a Comment