Bigg Boss Telugu 5 Winner: वीजे सनी (VJ Sunny) ने भारी मतों के अंतर से 'बिग बॉस तेलुगु 5 (Bigg Boss Telugu 5)' का खिताब जीता है जबकि शनमुख जसवंत (Shanmukh Jaswant) रनरअप रहे. नागार्जुन (Nagarjuna) द्वारा होस्ट किया गया, 'बिग बॉस तेलुगु 5' का पांचवां सीजन अब समाप्त हुआ. एक भव्य कार्यक्रम के साथ निर्माताओं ने ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss Grand Finale) का आयोजन किया. नागार्जुन द्वारा आयोजित ग्रैंड फिनाले में कई हस्तियां शामिल हुई थी. आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), एस.एस. राजामौली (S.S. Rajamouli) और ब्रह्मास्त्र (Bhramastra) की टीम मंच पर थी, जब उन्होंने सीजन के टॉप-5 प्रतियोगियों के साथ बातचीत की.

बिग बॉस तेलुगू में टॉप 3 में सिंगर श्रीराम ने भी अपनी जगह बनाई थी. वीजे सनी को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए और 25 लाख की कीमत का घर मिला है. चैनल ने सोशल मीडिया पर संडे शो के फिनाले की तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें नागार्जुन सनी को ट्रॉफी देते नजर आ रहे हैं.

[tw]https://twitter.com/StarMaa/status/1472616753515487236[/tw]

दूसरे एलिमिनेशन के चलते मानस ने घर छोड़ दिया. बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही श्याम सिंह रॉय की टीम ने नानी, साई पल्लवी और कृति शेट्टी ने उनका स्वागत किया. तीसरे एलिमिनेशन में श्रीराम चंद्रा ने नागा चैतन्य के घर में आने के बाद घर छोड़ दिया था. शनमुख और सनी मंच पर खड़े थे, तभी नागार्जुन से विजेता की घोषणा की. इसमें वीजे सनी की जीत हुई.

फिनाले की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिसमें नागार्जुन शो के विनर की अनाउंसमेंट कर रहे हैं. उसके बाद वह सनी को ट्रॉफी देते हैं. शो में नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और नानी भी आए थे. साथ ही एक्ट्रेस श्रेया सरन ने कई तेलुगू गानों पर परफॉर्म किया था.

[insta]https://www.instagram.com/p/CXrVaczIRtI/[/insta]

बिग बॉस तेलुगू में श्याम सिंह रॉय, सई पल्लवी और कीर्ति शेट्टी भी शामिल हुए थे. इसके साथ ही रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म पुष्पा के प्रमोशन के लिए डायरेक्टर सुकुमार के साथ शो का हिस्सा बनी थीं.

आपको बता दें बिग बॉस के फिनाले का हिस्सा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी बने. वह डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ शो में पहुंचे. आलिया और रणबीर अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए गए. शो से आलिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह फिल्म सिम्हा का डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं.

from bollywood https://ift.tt/3qdYwnX
https://ift.tt/eA8V8J
Tuesday, December 21, 2021
Home »
Bollywood Gossips
» VJ Sunny ने जीता Bigg Boss Telugu सीजन 5, ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइज मनी

0 comments:
Post a Comment