Mira Rajput Christmas 2021: बॉलीवुड समेत पूरे देश में क्रिसमस की तैयारियां बड़े जोरों शोरों से चल रही हैं. इस मौके पर अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) ने भी क्रिसमस ट्री को सजाया, जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. मीरा हर साल बच्चों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करती हैं. लेकिन इस बार इस बार उनका 4 साल पुराना क्रिसमस ट्री कहीं खो गया. जिसके बाद उन्होंने आखिरी वक्त में नया ट्री खरीदा और उनके बच्चों ने उसे सजाया.

मीरा (Mira Rajput Christmas Party) ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक खूबसूरत सा क्रिसमस ट्री दिखाई दे रहा है. इस ट्री को काफी खूबसूरती के साथ सजाया गया है. इस पर कई स्टार्स और गिफ्ट के पैकेट्स नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने ये भी बताया कि इसकी सजावट उनके बच्चों मीशा और जैन ने की है. इस वीडियो को शेयर करते हुए मीरा ने एक लंबा नोट लिखा, उन्होंने कहा, "हां हमारा क्रिसमस ट्री खो गया है, 6 फीट लंबा प्यारा से हरे रंग का क्रिसमस ट्री जिसे हम पिछले चार सालों से इस्तेमाल कर रहे थे. हर साल उसे सजाने के लिए हम उसमें कुछ नया जोड़ते थे. हर साल वो क्रिसमस के लेबल वाले डिब्बे से निकलता था और फिर 26 तारीख को अंदर चला जाता था.'

मीरा ने आगे लिखा, "इस बार भी मुझे बच्चों के लिए क्रिसमस पार्टी करना थी, जिसके लिए सबसे पहले क्रिसमस ट्री को सजाना था. लेकिन किस्मत से हमने पूरे घर में इस ट्री को ढूंढा लेकिन हमें पेड़, स्कर्ट और मोजे का बॉक्स नहीं मिल पाया. सिर्फ सजावट का ही बॉक्स मिला. मीरा ने कहा कि उनके बच्चों को पार्टी में इसके बजाय मिट्टी के दीये पेंट करने थे, बच्चों के सामने कूल एक्टिंग करने के बावजूद मैं बहुत अपसेट थी."

[insta]https://www.instagram.com/reel/CX08MBhIzYx/[/insta]

मीरा ने कहा, "उनका सामान्य क्रिसमस ट्री कहीं नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने एक नया ट्री खरीदा. उन्होंने इसे लास्ट टाइम में खरीदा. लेकिन मुझे ये ज्यादा पसंद नहीं है लेकिन बच्चों को इसे सजाने में अच्छा लगा. इसलिए मैंने भी उन्हें नहीं रोका."

मीरा ने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि वो मुझे मिल जाएगा, मैंने पड़ोसियों और अपनी मॉम से भी पूछा कहीं मैंने उनको स्टोर करने के लिए तो नहीं कहा था. मेरे पिता अक्सर राजपूत फैमिली में एक ब्लैक होल का उदाहरण देते हैं, जहां सारी चीजें गायब हो जाती हैं. मुझे लगता है मेरे साथ भी ऐसा ही हो गया.

from bollywood https://ift.tt/3ejhZ19
https://ift.tt/eA8V8J
Thursday, December 23, 2021
Home »
Bollywood Gossips
» Mira Rajput Christmas 2021: क्रिसमस से पहले ही गायब हुआ Shahid Kapoor की पत्नी मीरा राजपूत का क्रिसमस ट्री, आखिरी वक्त में ऐसे की तैयारी

0 comments:
Post a Comment