Malaika Arora Arbaaz Khan divorce: बात आज मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज़ खान (Arbaaz Khan) की, जिनकी जोड़ी एक समय इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक थी. मलाइका और अरबाज़ शादी के पूरे 19 साल बाद एक दूसरे से अलग हो गए थे. इनकी शादी साल 1998 में हुई थी, वहीं इनका तलाक साल 2017 में हुआ था. आज हम आपको अरबाज़ खान और मलाइका से जुड़ा एक इंट्रेस्टिंग किस्सा सुनाने जा रहे हैं. असल में यह बात तब की है जब मलाइका और अरबाज़ साथ थे और इनका तलाक नहीं हुआ था.

किस्सा कुछ यूं है कि अरबाज़ और मलाइका एक चैट शो में पहुंचे हुए थे इस शो को फिल्ममेकर साजिद खान (Sajid Khan) होस्ट कर रहे थे. शो के दौरान साजिद ने अरबाज़ से एक सवाल किया था, सवाल कुछ यूं था कि, ‘लोग सवाल करते हैं कि मलाइका बेहद स्टाइलिश कपड़े पहनती हैं तो क्या यह देखकर अरबाज़ को बुरा नहीं लगता ?’

साजिद खान द्वारा पूछे गए इस सवाल पर अरबाज़ ने बेहद सधा जवाब देते कहा था कि, ‘नहीं मुझे इस बात का कतई बुरा नहीं लगता क्योंकि मलाइका को पता है कि उन्हें क्या करना है क्या नहीं’. वहीं, इस सवाल पर मलाइका ने भी अपना रिएक्शन देते हुए कहा था कि, ‘मैं कोई ऐसा काम नहीं करती जिससे लोगों को हमारे ऊपर उंगली उठाने का मौक़ा मिले, मुझे ये अच्छी तरह से पता है कि हमारी लिमिट्स क्या हैं’.

आज मलाइका और अरबाज़ अपनी-अपनी लाइफ में खुश हैं. मलाइका जहां एक्टर अर्जुन कपूर के साथ सीरियस रिलेशन में हैं वहीं, अरबाज़ खान भी इटैलियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रीयानी (Giorgia Andriani) को डेट कर रहे हैं.

from bollywood https://ift.tt/3mwC1K6
https://ift.tt/eA8V8J
Friday, December 24, 2021
Home »
Bollywood Gossips
» Malaika Arbaaz Khan: क्या मलाइका के छोटे कपड़े पहनने पर अरबाज़ को थी आपत्ति, इस सवाल पर एक्टर ने दिया ये जवाब

0 comments:
Post a Comment