Rajesh Khanna Bipoic: एक समय में हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार के तौर पर पहचाने जाने वाले दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) पर जल्द ही एक बायोपिक बनने जा रही है. उल्लेखनीय है कि जानी-मानी कोरियोग्राफर और 'ओम शांति ओम', 'मैं हूं ना' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकीं फराह खान (Farah Khan) राजेश खन्ना पर बनने वाली बायोपिक (Rajesh Khanna Biopic) की कमान संभालेंगी और इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे अभिनेता और निर्माता (Nikhil Dwedi) निखिल द्विवेदी.

राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) पर बनने वाली बायोपिक उनपर गौतम चिंतामणि द्वारा लिखी किताब 'द लोनलीनेस ऑफ बीइंग राजेश खन्ना: डार्क स्टार' पर आधारित होगी. इस फिल्म के निर्देशन के साथ-साथ फराह खान किताब के लेखक के साथ इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिखेंगी.

राजेश खन्ना की बायोपिक (Rajesh Khanna Biopic) के बारे में फराह खान ने टिप्पणी करते हुए कहा, "हां, मैंने राजेश खन्ना पर गौतम चिंतामणी की लिखी किताब पढ़ी है, जो कि बेहद दिलचस्प किताब है. इसपर फिल्म बनाने को लेकर हमारी बातचीत हो रही है. इसपर फिलहाल मैं और और अधिक कुछ नहीं कह सकती हूं."

इस संबंध में फिल्म के निर्माता निखिल द्विवेदी (Nikhil Dwedi) कहते हैं, "हां, मैंने गौतम चिंतामणि की किताब 'डार्क स्टार' के अधिकार खरीदे हैं और मैं इसपर फिल्म बनाने को लेकर फराह खान से चर्चा कर रहा हूं. फिलहाल मैं इस संबंध में इतना ही बता सकता हूं. जब भी फिल्म को लेकर और प्रगति होगी मैं इस बारे में सभी को सूचित करूंगा. मैं बड़े पर्दे पर राजेश खन्ना की कहानी को पेश करने को लेकर बेहद उत्सुक हूं."

राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना (Rajesh Khanna Real Name) था और उन्होंने 1966 में चेतन आनंद‌ के निर्देशन में बनी फिल्म 'आखिरी खत' से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखा था. 'सुपरस्टार' शब्द ही राजेश खन्ना की लोकप्रियता को देखते हुए बना था. अपने दौर में लड़कियों में उनकी फैन फॉलोइंग अभूतपूर्व थी और उनके प्रति प्रेम दर्शाने के लिए लड़कियों द्वारा खून से सने खत लिखे जाने की घटनाएं भी सामने आईं थीं.

राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) पर बनने वाली बायोपिक में उनका टाइटल किरदार कौन निभाएगा, फिलहाल इससे लेकर कोई मेकर्स ने कोई ऐलान नहीं किया है और मेकर्स की तरफ से इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि फिल्म की शूटिंग कब शूरू होगी.

from bollywood https://ift.tt/32tK6Z2
https://ift.tt/eA8V8J
Monday, December 27, 2021
Home »
Bollywood Gossips
» Rajesh Khanna Bipoic: सुपरस्टार राजेश खन्ना पर बनेगी फिल्म, फराह खान करेंगी डायरेक्शन

0 comments:
Post a Comment