Sidebar Ads

Friday, December 24, 2021

Romi Bhatia से शादी से पहले इस मशहूर एक्ट्रेस से था Kapil Dev का अफेयर, कमल हासन की रह चुकी हैं एक्स वाइफ

Kapil Dev Bollywood Actress Affair: पूर्व क्रिकेटर कपिल देव (Kapil Dev) इन दिनों फिल्म '83' को लेकर छाए हुए हैं. ये फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज हो गई है. इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने कपिल देव (Kapil Dev) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने उनकी पत्नी रोमी भाटिया (Romi Bhatia) का किरदार निभाया है. इसी के साथ कपलि देव की लव लाइफ और उनके अफेयर (Kapil Dev Affair) भी खासा सुर्खियों में आ गए हैं.

गेंदबाजी और बल्लेबाजी से कपिल देव बड़े से बड़े क्रिकेटर को चित कर देते थे. लेकिन उनके जीवन में एक ऐसा दौर आया था जब वह अपने अफेयर और रिलेशनशिप (Kapil Dev Relationship) को लेकर सुर्खियों में छाए रहते थे. एक समय था जब कपिल देव का नाम बॉलीवुड की एक हसीन अदाकारा से जुड़ा था. कुछ समय एक साथ रहने के बाद अचानक कपिल देव और उस एक्ट्रेस का ब्रेकअप हो गया था. जिसके बाद कपिल देव की जिंदगी में रोमी भाटिया ने दस्तक दी थी.

कपिल देव भारत के धुरंधर खिलाड़ी के तौर पर उभर चुके थे. उस समय उनका नाम कमल हासन की एक्स वाइफ (Kamal Haasan Ex Wife) और बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा सारिका (Actress Sarika) से जुड़ गया था. कहा जाता है कि मनोज कुमार (Manoj Kumar) की वजह से कपिल देव और सारिका (Kapil Dev And Sarika) एक दूसरे से मिले थे जिसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे और उनका अफेयर खबरों में छा गया. दोनों एक दूसरे से शादी करने वाले थे लेकिन हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार, कपिल देव ने सारिका को अपने माता पिता से भी मिलवाया था लेकिन कुछ दिनों बाद ही उन दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी थीं.

कपिल देव और सारिका के ब्रेकअप (Kapil Dev Sarika Break Up) को लेकर वैसे तो कई कारण बताए जाते हैं. लेकिन उस समय यह कहा गया था कि कपिल देव के जीवन में कोई और है जिसकी वजह से सारिका से उनका रिश्ता टूट गया था. बाद में यह खुलासा हुआ था कि रोमी भाटिया की वजह से कपिल देव और सारिका का ब्रेकअप हुआ था. रोमी भाटिया और कपिल देव सुनील भाटिया की वजह से एक दूसरे से मिले थे. रोमी भाटिया (Romi Bhatia) को देखते ही कपिल देव उन पर फिदा हो गए थे. इसी बीच सारिका और कमल हासन की नजदीकियां बढ़ने लग गई थीं.

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कपिल देव के जीवन में पहले से ही रोमी भाटिया थीं. लेकिन, गलतफहमी की वजह से यह दोनों अलग हो गए थे. इस दौरान कपिल देव के जीवन में सारिका की एंट्री हुई. लेकिन जब रोमी भाटिया और कपिल देव के बीच गलतफहमी दूर हुई तब कपिल देव ने रोमी से शादी कर ली.

from bollywood https://ift.tt/3Jgcz56
https://ift.tt/eA8V8J

0 comments:

Post a Comment