Sidebar Ads

Monday, November 7, 2022

शाहरुख की इस हिट फिल्म को करना चाहते थे सलमान-माधुरी, 25 साल बाद Subhash Ghai ने किया खुलासा

Subhash Ghai On Pardes: फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई (Subhash Ghai) ने हिंदी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जिसके लिए उन्हें बॉलीवुड का 'शोमैन' भी कहा जाता है. घई के निर्देशन में शाहरुख खान, सलमान खान, माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार सुपररस्टार बने हैं. हाल में फिल्म डायरेक्टर ने अपनी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सुभाष घई ने बताया कि, जब वह 'परदेस फिल्म बना रहे थे तो उस दौर में शाहरुख खान ही नहीं बल्कि सलमान खान और माधुरी दीक्षित जैसे स्टार्स भी उस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे. बता दें कि फिल्म परदेस 8 अगस्त 1997 को रिलीज हुई थी.

माधुरी और सलमान को क्यों नहीं लिया?

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में सुभाष घई ने बताया कि, "पहले 'परदेस' फिल्म का नाम 'गंगा' रखा गया था, इसमें घई शाहरुख खान को छोड़कर किसी दूसरे सुपरस्टार को कास्ट नहीं करना चाहते थे, क्योंकि वो चाहते थे कि इस फिल्म में कोई नई लड़की को इंट्रोड्यूस किया जाए, जिसकी मासूमियत और भोलेपन पर लोग भरोसा करें. माधुरी को पहले ही 3 फिल्मों के लिए साइन कर लिया गया था और 'गंगा' उनका पसंदीदा सब्जेक्ट था. इस फिल्म के लिए सलमान ने भी सुभाष घई से कॉन्टैक्ट किया था कि वो फिल्म करना चाहते हैं."

रातो-रात स्टार बन गई थीं महिमा चौधरी

फिल्म डायरेक्टर के मुताबिक, परदेस में नए चेहरों की कास्टिंग को लेकर उनके ऑफिस वालों ने कहा कि 'परदेस फिल्म में जब दो हीरो हैं, तो शाहरुख, सलमान और माधुरी को साइन क्यों नहीं किया? लोगों ने दो-तीन महीने तक उन्हें बड़े स्टार्स साइन करने की सलाह दीं. लेकिन वो एक नई लड़की चाहते थे और माधुरी दीक्षित एक स्टार थीं और इतनी बड़ी स्टार स्क्रीन पर भोली-भाली लड़की की तरह दिखाने पर दर्शक समझ जाते कि वो चालाकी कर रही हैं. इसलिए उन्होंने स्क्रिप्ट के मुताबिक नई लड़की के रोल में महिमा चौधरी को साइन किया और ये फिल्म उनके लिए मील का पत्थर बन गई. इस फिल्म से महिमा चौधरी बड़ी स्टार बन चुकी थीं.

'परदेस' फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे महिमा चौधरी और अपूर्व अग्निहोत्री ने भी अहम भूमिका निभाई थी, इस फिल्म की कहानी गंगा नाम की लड़की पर आधारित थी. फिल्म में आलोक नाथ ने महिमा चौधरी के पिता का रोल निभाया था. अमरीष पुरी, सरोज खान, आदित्य नारायण भी फिल्म का हिस्सा थे.

यह भी पढ़ें- हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके बुरे फंसे Vir Das...कॉमेडियन के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

from bollywood https://ift.tt/eRKf3Lr
https://ift.tt/heJYHPc

0 comments:

Post a Comment