Adipurush New Release Date: प्रभास स्टारर आदिपुरुष लगातार विवादों में फंसी हुई है और अब इसे देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. अपने वीएफएक्स को लेकर लगातार विरोध झेल रही फिल्म की टीम ने फिलहाल इसकी रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. अब इस फिल्म को अगले साल जून में रिलीज किया जाएगा.

मेकर्स ने जारी किया आधिकारिक बयान

फिल्म को लेकर मेकर्स ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है. जिसमें कहा गया है, ''आदिपुरुष केवल एक फिल्म नहीं, प्रभु श्रीराम के प्रति भक्ति व हमारे गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है. दर्शकों को एक अद्भुत अनुभव देने के लिए आदिपुरुष के निर्माण से जुड़े लोगों को थोड़ा अधिक समय देने की आवश्यकता है. आदिपुरुष अब जून 16 2023 में रिलीज होगी. हम एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिस पर संपूर्ण भारत को गर्व होगा. इस रामकाज में आपका सहयोग, प्रेम और आर्शीवाद हमें सदैवप्रेरित करता रहा है और करता रहेगा.''

IT’S OFFICIAL… ‘ADIPURUSH’ SHIFTS TO A NEW DATE: 16 JUNE 2023… #Adipurush - starring #Prabhas, #SaifAliKhan, #KritiSanon and #SunnySingh - has moved to a new date… Will now arrive in *cinemas* on 16 June 2023... OFFICIAL STATEMENT of director #OmRaut… pic.twitter.com/CFCqOi4o23
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 7, 2022

टीजर के बाद से हो रहा था विवाद

'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर लगातार विवाद चल रहा था. फिल्म के टीजर में इस्तेमाल किए गए वीएफएक्स को लेकर भी लगातार आलोचना हो रही थी. साथ ही इसमें रावण बने सैफ अली खान और हनुमान के लुक को लेकर भी विवाद था. ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों ही लुक रामायण के किरदारों से ज्यादा किसी मुगल राज के किरदार लग रहे हैं. इतना ही नहीं इन विवादों को लेकर ये भी खबरें थी कि प्रोड्यूर भूषण कुमार ने टीम से इसके सीन्स को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कहा है. निर्माता ने उल्लेख किया है कि फिल्म को "दर्शकों को एक पूर्ण दृश्य अनुभव देने" के लिए छह महीने आगे बढ़ाया गया है.

भूषण कुमार, ओम, प्रसाद सुतार और राजेश नायर द्वारा निर्मित, बड़े बजट की फिल्म IMAX और 3D संस्करणों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ किया जाएगा. आदिपुरुष टीम इस प्रोजेक्ट पर दोबारा काम करेगी और सुनने में आ रहा है कि वीएफएक्स पर फिर से करीब 100-150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. कृति सेनन पौराणिक ड्रामा फ्लिक में प्रमुख महिला की भूमिका निभा रही हैं, जिसमें सैफ अली खान और सनी सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. टी-सीरीज और रेट्रोफाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने संयुक्त रूप से इस बिगगी का निर्माण किया, सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में रिलीज होने की पुष्टि की.

यह भी पढ़ें -Alia Ranbir Baby Girl: आलिया या फिर रणबीर? किस पर गई है उनकी बेबी गर्ल, दादी नीतू कपूर ने किया खुलासा

from bollywood https://ift.tt/l4oYHZX
https://ift.tt/Ybtz0Bj
Sunday, November 6, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Adipurush New Release Date: विवादों के बीच मेकर्स ने 'आदिपुरुष' को लेकर लिया ये बड़ा फैसला, जानें अब किस दिन होगी रिलीज

0 comments:
Post a Comment