Sidebar Ads

Wednesday, April 26, 2023

AR Rehman Viral Video: पत्नी सायरा से एआर रहमान ने हिंदी में स्पीच देने से किया मना, वीडियो हुआ वायरल

AR Rehman Viral Video: ऑस्कर विनिंग म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान का हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एआर रहमान पत्नी सायरा से हिंदी में नहीं बल्कि तमिल में बोलने के लिए कहते नजर आ रहे हैं. वीडियो में पोन्नियन सेल्वन 2 के म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान पत्नी सायरा के साथ एक अवॉर्ड लेते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में एआर रहमान बता रहे हैं कि कैसे उनकी पत्नी उनकी इंटरव्यू को कई बार देखती हैं.

जब एआर रहमान ने सायरा को तमिल में बोलने के लिए कहा
इस क्लिप में एआर रहमान की पत्नी सायरा को जब बोलने के लिए माइक दिया जाता है तो उन्हें एआर रहमान कहते हैं कि वो तमिल में बात करें. एआर रहमान ने कहा, 'मैं अपने इंटरव्यू को दोबारा देखना पसंद नहीं करता. वो बार-बार मेरे इंटरव्यू देखती रहती हैं, क्योंकि उन्हें मेरी आवाज बहुत पसंद है.' इसके बाद सायरा शर्मा जाती हैं. इसके बाद जब सायरा को बोलने के लिए माइक दिया जाता है तो इससे पहले ही एआर रहमान बोलते देते हैं कि हिंदी में नहीं तमिल में बोलना, जिसके बाद वहां बैठे लोग ठहाके लगाने लगते हैं.

கேப்புல பெர்பாமென்ஸ் பண்ணிடாப்ள பெரிய பாய்

ஹிந்தில பேசாதீங்க தமிழ்ல பேசுங்க ப்ளீஸ் 😁 pic.twitter.com/Mji93XjjID
— black cat (@Cat__offi) April 25, 2023

सायरा ने तमिल में बात नहीं करने का बताया ये कारण
सायरा ने तमिल अच्छे से नहीं आने पर इंग्लिश में कहा, 'सभी को गुड इवनिंग, माफी चाहूंगी, मैं तमिल में अच्छे से नहीं बोल सकती. तो कृपया मुझे माफ करें. मैं बहुत-बहुत खुश और उत्साहित हूं क्योंकि उनकी आवाज मेरी पसंदीदा है. मुझे इनकी आवाज से प्यार हो गया. मुझे बस यही कहना है.'

बता दें कि एआर रहमान हमेशा तमिल की वकालत करते नजर आते हैं. इससे पहले भी एक अवॉर्ड फंक्शन में हिंदी बोले जाने पर वो स्टेज से चले गए थे. फिर बार में उन्होंने कहा था कि वो मजाक कर रहे हैं.

1995 में हुई शादी
एआर रहमान और सायरा बानो की शादी 1995 में हुई थी. अब दोनों के तीन बच्चे खतीजा, रहीमा और अमीन हैं.

यह भी पढ़ें: जब इस हिट फिल्म से Moushmi Chatterjee को जया बच्चन ने किया था रिप्लेस, सालों बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द

from bollywood https://ift.tt/XDZ7ndu
https://ift.tt/KIvJBea

0 comments:

Post a Comment