Shah Rukh Khan Was Not First Choice In DDLJ: शाहरुख खान और काजोल (Kajol) स्टारर 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (Dilwale Dulhania Le Jayenge)' ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर तहलका मचा दिया था. फिल्म को दर्शकों (Viewers) का उम्मीद से कहीं ज्यादा प्यार मिला था. ये मूवी दर्शकों को इतनी पसंद आई थी कि आज भी फिल्मी पर्दे पर चल रही है.

इसी मूवी के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की रोमांटिक बॉय के तौर पर पहचान बनी थी. हालांकि ये बात काफी कम लोग जानते हैं कि इस मूवी में आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) 'राज' के रोल में शाहरुख खान से पहले एक बहुत बड़े हॉलीवुड सुपरस्टार (Hollywood Superstar) को कास्ट करने के ख्वाहिशमंद थे. आइए जानते हैं कि आदित्य चोपड़ा किस हॉलीवुड एक्टर (Actor) को साइन करना चाहते थे.

ये हॉलीवुड दिग्गज था आदित्य चोपड़ा की ख्वाहिश

'डीडीएलजे' को आदित्य चोपड़ा के द्वारा डायरेक्ट की हुई सबसे बड़ी फिल्म माना जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आ चुकी है कि जब आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म को बनाने का फैसला किया था, तो 'राज' के रोल में वो शाहरुख खान को कास्ट नहीं करना चाहते थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य चोपड़ा हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज को 'राज' के रोल में कास्ट करने के बहुत ज्यादा ख्वाहिशमंद थे. हालांकि वो टॉम क्रूज को फिल्म के लिए साइन नहीं कर पाए.

पिता ने दी शाहरुख के नाम की सलाह

यश चोपड़ा (Yash Chopra) ने उसी टाइम आदित्य चोपड़ा को फिल्म में शाहरुख खान को कास्ट करने के लिए कहा. आपको बता दें कि यश चोपड़ा शाहरुख के साथ 'डर (Darr)' जैसी धमाकेदार फिल्म दे चुके थे. इसी की वजह से उन्हें यकीन था कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ही 'राज' के रोल में फिट बैठ सकते हैं. पिता की बात मानते हुए आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने शाहरुख खान के साथ फिल्म (Movie) बनाई और इसके बाद की हिस्ट्री को सभी को पता है.

प्रिंयका चोपड़ा का एक्शन है पसंद? तो 'सीटाडेल' से पहले ओटीटी पर उठाएं एक्ट्रेस इन मूवीज का लुत्फ

from bollywood https://ift.tt/0q7H6tp
https://ift.tt/1gqBi5S
Monday, April 24, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» अगर आदित्य चोपड़ा की ये ख्वाहिश हो जाती पूरी तो SRK नहीं बन पाते DDLJ के राज

0 comments:
Post a Comment