Sidebar Ads

Wednesday, April 26, 2023

Saif Ali Khan के लिए फोटोग्राफर बनीं Kareena Kapoor, फोटो शेयर करते हुए पति को कहा- 'हैंडसम'

Saif Ali Khan Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अपने बच्चों की फोटोज़ पोस्ट करती रहती हैं. अब एक बार फिर पति सैफ के लिए करीना कपूर फोटोग्राफर बन गई हैं. उन्होंने सैफ अली खान की एक फोटो खींची है, जिसकी इंटरनेट पर जमकर चर्चा हो रही है.

करीना ने खींची पति सैफ की फोटो

करीना कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर सैफ अली खान की लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है, जिसे एक्ट्रेस ने घर के रूफ टॉप एरिया में क्लिक किया है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि सैफ अली खान ब्लैक टी-शर्ट और ग्रीन पैंट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं. फोटो के बैकग्राउंड में लैविश पूल और इंडोर प्लांट्स नजर आ रहे हैं. वहीं, सैफ ने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिया है.

पति सैफ को कहा- हैंडसम

इस फोटो को पोस्ट करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'इतने हैंडसम क्यों हो? इसके साथ ही उन्होंने कई सारी इमोजी भी बनाई है. मालूम हो कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी रचाई थी. इससे पहले कपल ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था. सैफ और करीना के दो बेटे हैं, जिनके नाम तैमूर अली खान और ज़ेह अली खान हैं.

करीना और सैफ की अपकमिंग फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपनी फिल्म द क्रू (The Crew) को लेकर चर्चा में हैं. वह इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. इसमें करीना कपूर के अलावा कृति सैनन, दिलजीत दोसांझ और तब्बू जैसे सितारे नजर आएंगे. फिल्म के डायरेक्टर राजेश कृष्णन हैं.

इसके अलावा करीना कपूर के पास सुजोय घोष और हंसल मेहता की फिल्में हैं, जिनके टाइटल अभी तक तय नहीं हुए हैं. वहीं, सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-Raveena Tandon On Tv Industry: टीवी इंडस्ट्री पर रवीना ने किया रिएक्ट, बोलीं- 'वहां महिलाओं का राज, पुरुषों से ज्यादा मिलती है सैलरी'

from bollywood https://ift.tt/HgA6Y7P
https://ift.tt/KIvJBea

0 comments:

Post a Comment