Dharmendra-Hema Malini Love Story: हेमा मालिनी (Hema Malini) और धर्मेंद्र (Dharmendra) की ऑन स्क्रीन जोड़ी कितनी कामयाब रही ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है लेकिन इसके इतर रियल लाइफ में भी ये कपल एक बेहद खुशनुमा मैरिड लाइफ जी रहा है. दोनों के बीच किस कदर मोहब्बत थी इसका अंदाजा आप धर्मेंद्र और हेमा की लव स्टोरी के किस्सों से लगा सकते हैं. धर्मेंद्र को हेमा से पहली नजर में प्यार हो गया था और वो भी इस कदर कि हेमा से मुलाकात के लिए धर्मेंद्र रिश्वत देने से भी नहीं चूकते थे.

जानिए सेट पर क्यों लाइटमैन को रिश्वत देते थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र के रोमांस के किस्से वैसे तो मशहूर हैं ही बल्कि वो हेमा को रिझाने के लिए एक से बढ़कर एक रोमांटिक आइडिया इस्तेमाल करते थे. फिल्म शोले के दौरान के किस्सों का जिक्र करें तो कहा जाता है कि धर्मेंद्र शूटिंग के वक्त भी हेमा के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने के लिए लाइटमैन को रिश्वत दिया करते थे. ताकि वो गलती करें और ज्यादा से ज्यादा रिटेक लिए जा सकें और वीरू अपनी बसंती के साथ ज्यादा वक्त बिता सके. इस फिल्म के बाद से ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी और दोनों एक-दूसरे बेइंतहा मोहब्बत करने लगे थे.

दो बेटियों के पेरेंट्स हैं कपल

उधर इन दोनों की शादी की बात करें तो ये भी एक दिलचस्प किस्सा ही है. दरअसल धर्मेंद्र के पहले से शादीशुदा होने की वजह से इन दोनों की शादी में कई सारी बाधाएं थीं. धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी को तलाक भी नहीं देना चाहते थे तो उन्होंने इस्लाम कबूल किया और नाम भी बदलकर दिलावर खान कर लिया. वहीं हेमा ने भी धर्म बदला और वो आयशा बी हो गईं. जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली. धर्मेंद्र और हेमा की दो बेटियां ऐशा देओल और आहना देओल हैं.

यह भी पढ़ें- In Pics: 'वो दुष्ट लालची औरत पापा को उठा ले गई..' पहली पत्नी को तलाक दिए बिना महेश भट्ट ने की दूसरी शादी, ऐसा था बच्चों का रिएक्शन

from bollywood https://ift.tt/gQo0BPp
https://ift.tt/hzGaiwU
Friday, April 21, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» सेट पर हेमा मालिनी के साथ ये काम करने के लिए लाइटमैन को रिश्वत देते थे धर्मेंद्र, जानिए मजेदार किस्सा

0 comments:
Post a Comment