Raghav Chadha On Parineeti: बॉलीवुड एक्ट्रेस परीणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं. दोनों के जल्द शादी करने के रुमर्स छाए हुए हैं. हालांकि अभी तक कपल ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है. वहीं एक लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान आप नेता राघव ने परीणीति से वेडिंग रुमर्स पर चुप्पी तोड़ी है.

राघव चड्ढा ने परिणीति के साथ वेडिंग रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी
दरअसल एक न्यूज़ चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान राघव चड्ढा से पूछा गया, "परिणीति की ख़ूब चर्चा हो रही है." ये सुनकर पहले तो राघव ब्लश करते नजर आए और फिर उन्होंने हंसते हुए कहा, "आज जश्न मनाइये कि आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बनी है और काई सारे जश्न मनाने का मौका आएगा.

राघव से परीणीति को लेकर कई बार पूछे गए हैं सवाल
वहीं एक और न्यूज चैनल ने भी जब राघव से परिणीति को लेकर यही सवाल पूछा, तो राघव ने कहा था, “मैं आपको बताऊंगा. उस पर हमारा अलग से इंटरव्यू होगा.'' इसी बीच परिणीति लंदन की ट्रिप के बाद मुंबई लौट आई हैं. एक्ट्रेस को मंगलवार दोपहर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था.

परिणीति-राघव के रिश्ते पर हार्डी संधू ने लगाई थी मुहर
परिणीति और राघव बेशक अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं कर रहे हैं लेकिन हाल ही में सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में कपल के रिश्ते पर मुहर लगा दी थी और कहा था परिणीति और राघव जल्द शादी करने वाले हैं. वहीं आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने भी हाल ही में ट्विटर पर राघव और परीणीति को उनकी यूनियन के लिए बधाई दी थी.

परिणीति और राघव एक साथ कई बार किए गए स्पॉट
बता दें कि परिणीति और राघव हाल के दिनों में कई बार एक साथ स्पॉट हुए हैं. हाल ही में मुंबई में दोनों को लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था. इसी के बाद इनके डेटिंग के रूमर्स छा गए थे. इसके बाद दोनों कई बार एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किए गए. वहीं जब परिणीति दिल्ली आई थीं तो राघव पर्सनली एक्ट्रेस को रिसीव करने पहुंचे थे. ये साफ बयां करता है कि दोनों के बीच कुछ तो है.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/Rb3F0Mn BO Collection: ‘गुमराह’ बॉक्स ऑफिस पर हुई पूरी तरह ‘गुम’, 5वें दिन महज इतनी कमाई कर पाई फिल्म

from bollywood https://ift.tt/swYgHI0
https://ift.tt/vYnayxC
Tuesday, April 11, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Parineeti Chopra के साथ वेडिंग रुमर्स पर Raghav Chadha ने तोड़ी चुप्पी, सवाल का दिया ये दिलचस्प जवाब

0 comments:
Post a Comment