Yo Yo Honey Singh In Legel Trouble: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं. इन दिनों हनी सिंह अपनी लेटेस्ट म्यूजिक एल्बम हनी सिंह 3.0 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस बीच अब यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में विवेक रमन नामक व्यक्ति ने यो यो हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की है और मारपीट जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

हनी सिंह पर लगे ये गंभीर आरोप
एक फेमस इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रवि रमन ने यो यो हनी सिंह पर किडनैपिंग, बंदी बना के रखना और मारपीट करने की शिकायत पुलिस स्टेशन में की है. आपको बता दें कि विवेक रमन नामक शख्स ने यो यो हनी सिंह का फेस्टिवीना नामक कार्यक्रम मुंबई के बीकेसी में रखा था. यह कार्यक्रम 15 अप्रैल को था पैसे की लेनदेन में हुई गड़बड़ी के चलते विवेक ने कार्यक्रम रद्द करने का फैसला किया,

जिससे नाराज होकर हनी सिंह और उनके साथियों ने विवेक को किडनैप किया मुंबई की सहार में स्थित होटल में बंदी बनाकर रखा वहां उनसे मारपीट की गई. सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह और उनके साथियों के खिलाफ विवेक ने अपनी शिकायत में एफ आई आर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है. ऐसे में इस खबर के साथ ही हनी सिंह का नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है.

हनी सिंह का रिएक्शन आना बाकी

मौजूदा समय में मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) अपनी एल्बम 3.0 को लेकर काफी छाए हुए हैं. लेकिन हनी सिंह पर रवि रमन की ओर से लगाए इन गंभीर आरोपों के बाद हर कोई अब रैपर की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है. अगर इस मामले में जरा सी भी सच्चाई है तो लंबे समय बाद वापसी कर रहे यो यो हनी सिंह विवादों में घिरते हुए नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें- जब Rajesh Khanna के घर AC ठीक करने पहुंचे थे Irrfan Khan, पंखे की दुकान पर करने लगे थे काम

from bollywood https://ift.tt/fBaIUMX
https://ift.tt/RqwCgTa
Wednesday, April 19, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं Yo Yo Honey Singh, रैपर पर लगे मारपीट-किडनैपिंग जैसे कई गंभीर आरोप!

0 comments:
Post a Comment