Zeenat Aman Fandom: जीनत अमान (Zeenat Aman) एक जमाने में फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार हुआ करती थीं. उन्होंने बॉलीवुड को एक से एक हिट फिल्में दी हैं. 70 के दशक में जीनत अमान की 'हरे रामा हरे कृष्णा' (Hare Rama Hare Krishna), 'यादों की बारात' (Yaadon Ki Baraat) और 'सत्यम शिवम सुंदरम' (Satyam Shivam Sundaram) और 'डॉन' (Don) जैसी फिल्में काफी चर्चा में रहीं. एक जमाना था कि फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते थे. जीनत अमान ने बताया कि एक बार वह अपने फैंस से इस तरह घिर गई थी कि पुलिस बुलानी पड़ गई थी.

स्टोर मालिक को बुलानी पड़ गई थी पुलिस

एक्टर और कॉमेडियन जाकिर खान के शो क्यों कि क्यों नहीं में जीनत अमान ने बताया, 'वो एक जमाना था, जहां ये डिजिटल मीडिया था ही नहीं. मैं एक बार शॉपिंग करने गई थी. खबर मिल गई लोगों को'. एक्ट्रेस ने आगे बताया कि स्टोर के मालिक को पुलिस बुलानी पड़ गई थी ताकि मैं वैन में बैठकर वहां से निकल सकूं.

स्टार्स को लेकर वैसी दीवानगी नहीं रही

जीनत अमान ने बताया कि आजकल एक्टर्स के लिए फैंस की वैसी दीवानगी नहीं रही, जो उस जमाने में हुआ करती थी. उन्होंने कहा, 'उस समय आर्टिस्ट दिखते नहीं थे. आज कल आप हर जगह देखो टीवी पर है. कुछ प्रमोट कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर कहानी दिखा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सितारे आजकल बहुत ज्यादा आसानी से अवेलेबल हो जाते हैं, उस समय वे रियल स्टार्स थे.

71 साल की उम्र में इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू

गौरतलब है कि जीनत अमान (Zeenat Aman) ने कुछ दिनों पहले 71 साल की उम्र में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है. देखते ही देखते उनके लाखों की संख्या में फॉलोवर्स हो गए हैं. जीनत अमान इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी फोटोज और उस दौर की फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कुछ ना कुछ पोस्ट शेयर करती रहती हैं.

यह भी पढ़ें-Bigg Boss: शादी से पहले प्रिंस नरूला ने युविका चौधरी को कैसे किया था अप्रोच, एक्ट्रेस ने कही थी ये बात

from bollywood https://ift.tt/nhybH47
https://ift.tt/Glxb2tL
Saturday, April 22, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» शॉपिंग के दौरान Zeenat Aman के साथ हुआ था कुछ ऐसा, बुलानी पड़ गई थी पुलिस, जानिए पूरा मामला

0 comments:
Post a Comment