Sidebar Ads

Friday, April 21, 2023

Hadh Kar Di Aapne Remake: 'हद करदी आपने' में गोविंदा के अपोजिट रानी मुखर्जी नहीं ये एक्ट्रेस थीं पहली पसंद, अब बनेगा रीमेक

Hadh Kar Di Aapne Remake: साल 2000 में रिलीज हुई सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'हद कर दी आपने को' हाल ही में 23 साल पूरे हो चुके हैं. इस फिल्म में गोविंदा और रानी मुखर्जी की जोड़ी को खासा पसंद किया गया था. आज भी इस फिल्म में गोविंदा और रानी की जोड़ी लोगों के दिलों में ताजा है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म में गोविंदा के अपोजिट रानी मुखर्जी की जगह किसी और एक्ट्रेस को साइन किया जाना था.

इस एक्ट्रेस के साथ नजर आने वाले थे गोविंदा
इस फिल्म में गोविंदा की जगह महिमा चौधरी को साइन किया जाना था. हाल ही में इस फिल्म के निर्देशक मनोज अग्रवाल ने एक पोर्टल से बात करते हुए खुलासा किया कि असल में इस फिल्म के लिए पहले गोविंदा के अपोजिट महिमा चौधरी को चुना गया था. हालांकि उनके बिजी शेड्यूल की वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था. मनोज ने कहा कि वो और महिमा आज भी अच्छे दोस्त हैं.

फिल्म का बनेगा रीमेक
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए जब मनोज से इसके रीमेक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो इसका रीमेक बनाने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने इसकी स्क्रिप्ट लिख ली है. हालांकि इसके रीमेक को लेकर उन्हें ट्रोल होने का डर है. हालांकि रीमेक सीन-बाय-सीन कॉपी नहीं होंगे. इस फिल्म में किरदार भी अलग होंगे लेकिन फिल्म का सार वही होगा.

रीमेक में नजर आएंगे गोविंदा और रानी?
जब इस फिल्म के रीमेक में गोविंदा और रानी मुखर्जी की कॉस्टिंग पर सवाल किया गया तो मनोज ने कहा, 'देखते हैं.' उन्होंने बताया कि फिलहाल वो दोनों स्टार्स के टच में हैं लेकिन रेगुलर बेसिस पर नहीं.

यह भी पढ़ें: Twitter Blue Tick: अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर ब्लू टिक वापस मिलने पर किया ट्वीट, बोले- 'इ, लेओ और मुसीबत आई गई...'

from bollywood https://ift.tt/0cUrzND
https://ift.tt/hzGaiwU

0 comments:

Post a Comment