Sidebar Ads

Friday, April 28, 2023

KKBKKJ Box Office: 'किसी का भाई किसी की जान' का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म! 8वें दिन का कलेक्शन रहा सबसे कम

KKBKKJ Box Office Collection Day 8: 'किसी का भाई किसी की जान' साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. ईद के मौके पर सिनेमाघरों में पहुंची सलमान खान के लीड रोल वाली इस फिल्म का रिलीज से पहले काफी बज था लेकिन इसकी ओपनिंग कुछ खास नहीं रही. हालांकि वीकेंड पर फिल्म ने शानदार कमाई भी की. लेकिन इसके बाद से 'किसी का भाई किसी की जान' की कमाई में लगातार गिरावट जारी है.

गुरुवार को यानी रिलीज के सातवें दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी. वहीं अब 'किसी का भाई किसी की जान' के रिलीज के आठवें दिन यानी शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. चलिए यहां जानते हैं सलमान खान की फिल्म ने 8वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

KKBKKJ की आठवें दिन की कमाई कितनी रही?
सलमान खान स्टारर  'किसी का भाई किसी की जान' को अब ऑडियंस नसीब नहीं हो रही है. सातवें दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई थी और इसने महज 3.5 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं अब फिल्म के आठवें दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं जो और भी ज्यादा निराशाजनक हैं. दरअसल आठवें दिन तो 'किसी का भाई किसी की जान' बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फुस्स साबित हो गई और इसने बेहद कम कलेक्शन किया.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'किसी का भाई किसी की जान' ने अपनी शुक्रवार को महज 2  करोड़ रुपयों का कारोबार किया है. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 92.15 करोड़ रुपये हो गई है

KKBKKJ के इस वीकेंड 100 करोड़ कल्ब में शामिल होना मुश्किल
'किसी का भाई किसी की जान' बॉक्स ऑफिस पर अब सिमटती नजर आ रही है. आठवें दिन फिल्म की कमाई सबसे कम रही है. फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए इसके इस वीकेंड परर 100 करोड़ के क्लब में शामिल होना मुश्किल लग रहा है. फिलहाल मेकर्स की निगाहें शनिवार और रविवार के कलेक्शन पर टिकी हैं. देखने वाली बात होगी कि फिल्म इस वीकेंड पर 100 करोड़ का मैजिकल आंकड़ा छू पाती है या नहीं.

फरहाद सामजी  ने डायरेक्ट की है  KKBKKJ
फरहाद सामजी  के डायरेक्शन में बनी 'किसी का भाई किसी की जान'  मल्टी स्टारर मूवी है. फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं  वेंकटेश, भूमिका चावला, शहनाज गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल सहित कई कलाकार भी फिल्म में हैं.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/lPdkga6 Rukh Khan ने पत्नी Gauri Khan के साथ दार्जिलिंग में मनाया था हनीमून, सामने आई कपल की सालों पुरानी फोटो

from bollywood https://ift.tt/seFJWOE
https://ift.tt/ibUKIak

0 comments:

Post a Comment