Salman Khan On Satish Kaushik: बॉलीवुड के वेटरन एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक का 8 मार्च को निधन हो गया था. उनके अचानक निधन से उनके परिवार और फिल्म इंडस्ट्री को काफी धक्का लगा है. दिवंगत एक्टर के करीबी दोस्त और सहयोगी सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज शेयर कर सतीश की मौत पर शोक जाहिर किया था. हाल ही में एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान सलमान ने खुलासा किया कि सतीश ने मौत से पहले उनसे ‘तेरे नाम’ के सीक्वल को लेकर चर्चा की थी.

सलमान की ‘तेरे नाम’ को सतीश कौशिक ने किया था डायरेक्ट
कौशिक और सलमान का एक खास जुड़ाव था. सलमान की सबसे बड़ी हिट और उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक फिल्म ‘तेरे नाम’ (2003) को सतीश कौशिक ने ही डायरेक्ट किया था. कई सालों बाद कौशिक ने सलमान खान के साथ ‘तेरे नाम 2’ के आइडिया पर भी चर्चा की थी.

सतीश ने एक लाइन के आइडिया पर सलमान से की थी चर्चा
हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए सलमान ने खुलासा किया कि 20 साल पहले सतीश कौशिक ने फिल्म के लिए सिर्फ एक लाइन के आइडिया पर डिसकशन किया था और सलमान ने तब सोचा था कि यह एक सुपर आइडिया है. सलमान ने ये भी जिक्र किया कि कौशिक के निधन से पहले भी उनके साथ उनके संबंध बहुत अच्छे थे.

कौशिक ने सलमान के तीसरे प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट की थी पूरी
कौशिक ने सलमान की फिल्म की शूटिंग पूरी की थी और उनके भाई अरबाज खान की फिल्म की शूटिंग भी कंपलीट की थी. इतना ही नहीं कौशिक सलमान के सुपरविजन में तीसरे प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पूरी करने में कामयाब रहे थे. इस फिल्म को कौशिक ही निर्देशित करने वाले थे. दिल्ली के ट्रिप के बाद कौशिक को तीसरी फिल्म के लिए रेकी पर जाना था लेकिन बदकिस्मती से दिल्ली में ही हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया था.

सतीश के निधन से पहले ‘तेरे नाम’ के सीक्वल को लेकर की थी बात
सलमान ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने ‘तेरे नाम’ के सीक्वल लिए एक प्लॉट पर चर्चा की थी और 20 साल बाद कहानी में क्या हुआ होगा? उन्होंने सतीश कौशिक के साथ प्लॉट शेयर किया था और 'मिस्टर इंडिया' एक्टर ने सलमान से वादा किया था कि वह जल्द ही स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर देंगे. अपने इमोशंस को रोकते हुए सलमान ने कहा कि वह फ्यूचर में कभी आगे ‘तेरे नाम’ के सीक्वल को बनाने पर जरूर सोचेंगे.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/QkG3Kp9 Sikri Birth Anniversary: एयरफोर्स में थे पिता तो मां थीं टीचर, फिर भी अपने आखिरी वक्त में सुरेखा पैसों की हो गई थीं मोहताज

from bollywood https://ift.tt/VXFTGeN
https://ift.tt/YXGxmPl
Tuesday, April 18, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» 'मैं जल्द 'तेरे नाम' सीक्वल की स्क्रिप्ट लिखूंगा', निधन से पहले Satish Kaushik ने सलमान खान से किया था वादा

0 comments:
Post a Comment