Sidebar Ads

Monday, August 5, 2024

AMKDT Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई अजय देवगन की फिल्म, चार दिनों का कलेक्शन है शॉकिंग

AMKDT Box Office Collection Day 4: अजय देवगन हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में शामिल हैं जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म करती हैं. हालांकि एक्टर की लेटेस्ट रिलीज रोमांटिक-थ्रिलर 'औरों में कहां दम था' को दर्शको से निराशाजनक रिस्पॉन्स मिला है. ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही है. उम्मीद थी की फिल्म वीकेंड पर अच्छी कमाई करेगी. लेकिन ऐसा हो ना सका. चलिए यहां जानते हैं 'औरों में कहां दम था' ने रिलीज के चौथे दिन यानी अपने पहले मंडे को कितनी कमाई की है?

'औरों में कहां दम था' ने चौथे दिन कितना किया कलेक्शन?
'औरों में कहां दम था'  साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी. इस मूवी में अजय और तबू की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस बेताब हो रहे थे. हालांकि सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म की बेहद ठंडी शुरुआत हुई और ये अजय के करियर की सबसे खराब ओपनर बन गई. वहीं वीकेंड पर भी फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा पाई. दरअसल फिल्म को घिसी-पिटी कहानी के चलते खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. वहीं फिल्म को हॉलीवुड की डेडपूल एंड वुल्वरीन से भी कड़ी टक्कर मिल रही है. जहां मार्वल्स की फिल्म 10 दिनों में भारत में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है वहीं अजय देवगन की फिल्म 4 दिनों में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई है.

'औरों में कहां दम था' के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 1.85 करोड़ से ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ और तीसरे दिन 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब 'औरों में कहां दम था' की रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'औरों में कहां दम था' ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 1 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ 'औरों में कहां दम था' का चार दिनों का कुल कलेक्शन अब 7.75 करोड़ रुपये हो गया है.

'औरों में कहां दम था' के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिकना लग रहा मुश्किल
'औरों में कहां दम था' रिलीज के चार दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती हुई नजर आ रही है. इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया है. इसी के साथ ये फिल्म अजय के करियर की डिजास्टर फिल्म साबित हुई है. इससे पहले इस साल रिलीज हुई अजय की शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. मैदान की भी काफी तारीफ हुई थी लेकिन 'औरों में कहां दम था' बिल्कुल बेदम साबित हुई है. फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए तो इसका जल्द ही बॉक्स ऑफिस से बोरिया-बिस्तर सिमटता हुआ नजर आ रहा है.

बता दें कि 'औरों में कहां दम था' का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है. फिल्म में अजय देवगन और तबू के अलावा जिमी शेरगिल, शांतनु महेश्वरी और सई मांजरेकर ने अहम रोल प्ले किया है.

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या के एक्स बॉयफ्रेंड की दीवानी थीं ननद श्वेता बच्चन, खुद किया था क्रश का खुलासा

from इस फिल्म की शूटिंग पर आया था अनुपम खेर को पैरालाइज अटैक, फिर भी जारी रहा शूट और सीन बना हिट https://ift.tt/pYAsbGZ
https://ift.tt/aSHJVit

0 comments:

Post a Comment