Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 को लेकर जबरदस्त बज है. शो जल्द ही शुरू होगा. शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स होंगे इसे लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं. शो के मेकर्स ने कई बड़े स्टार्स को अप्रोच किया है. इस लिस्ट में अर्जुन बिजलानी, शोएब इब्राहिम, समीरा रेड्डी. दीपिका आर्या, मानसी श्रीवास्तव, सुरभि ज्योति, कनिका मान, अंजलि आनंद जैसे एक्टर्स के नाम हैं.

इन्हीं सब के बीच एक नाम और सामने आया. ये नाम है सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का.

बिग बॉस 18 में जाएंगी सोमी अली
खबरें थीं कि सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली को बिग बॉस 18 के लिए अप्रोच किया गया है. अब उन्होंने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है. IANS से बातचीत में उन्होंने बताया कि वो ऐसे शो के लिए जो लंबे समय तक चलेगा, उसके लिए अपनी नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन छोड़ नहीं सकती. सोमी ने ये भी बताया कि उन्होंने आजतक शो का एक भी एपिसोड नहीं देखा है. उन्हें नहीं पता शो के अंदर क्या होता है.

आगे सोमी ने कहा कि उन्होंने सुना है कि शो स्क्रिप्टेड है और वो शो में कंटेस्टेंट बनने जा रही हैं. लेकिन शो से रिलेटेड किसी भी शख्स से उनकी बातचीत नहीं हुई है. अगर शो के मेकर्स उनसे इसके लिए बात भी करते तो वो कभी भी इस शो में आने को लेकर सोचती नहीं. सोमी ने इसे पूरी तरह से अफवाह बताया और कहा कि ऐसी टैक्टिक्स मेकर्स पब्लिसिटी के लिए करते हैं.

इन फिल्मों में नजर आई थीं सोमी अली
वर्क फ्रंट पर सोमी अली ने कृष्ण अवतार, अंत, यार गद्दार, तीसरा कौन?, आओ प्यार करें, आंदोलन, माफिया, चुप जैसी फिल्में कर चुकी हैं. सोमी अली और सलमान खान ने कुछ सालों तक डेट किया था. हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा चला नहीं और उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था.

ये भी पढ़ें- <a href="https://ift.tt/ODc63df 2 Box Office Collection Day 11: 400 करोड़ी बनी 'स्त्री 2', संडे को भी हो रही ताबड़तोड़ कमाई

from Stree 2 ने दूसरे रविवार रच दिया इतिहास, सनी देओल, प्रभास और शाहरुख खान की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को चटाई धूल https://ift.tt/v1WFyXM
https://ift.tt/KSvsb1n
Sunday, August 25, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Bigg Boss 18 में नजर आएंगी सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली? पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

0 comments:
Post a Comment